Raksha Bandhan 2021 Gifts: रक्षाबंधन का पावन त्योहार सावन मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। यह त्योहार भाई-बहन के प्रेम को समर्पित है। यह त्योहार पूरे भारत में बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 22 अगस्त, रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन बहन अपने भाई की लंबी आयु और सुखी जीवन की कामना के लिए उन्हें रक्षा सूत्र बांधती हैं जिसे राखी कहा जाता है। साथ ही बहन अपने भाई की आरती उतारती है, माथे पर तिलक लगाती है और मिठाई खिलाकर उसका मुंह मीठा करती है। बदले में भाई अपनी बहन को तोहफा देता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि बहनों को भाई उनकी राशि के अनुसार गिप्ट देते हैं तो यह बहन के लिए बेहद लाभकारी और शुभ होता है। इस बार आप अपनी बहन को उनकी राशि के अनुसार तोहफा देकर इस त्योहार को और भी खास बना सकते हैं। राशि के अनुसार गिफ्ट्स इस प्रकार हैं-