Which Zodiac Sign Will Face Shani Sade Sati In 2027: ज्योतिष में शनि की साढ़ेसाती के समय को सबसे कठिन अवधियों में से एक माना जाता है। मान्यता है कि, इस दौरान व्यक्ति को जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत, व्यापार और रिश्तों में बदलाव और चुनौतियां देखने को मिल सकती हैं। हालांकि, कर्मों का फल भी इसी दौरान मिलता है और जातकों द्वारा की गई मेहनत का परिणाम प्राप्त होने की मान्यता है। ऐसे में यह समय धैर्य और संयम से आगे बढ़ने का माना जाता है। वहीं, 2026 में शनि मीन में विराजमान हैं, जो गुरु बृहस्पति की राशि है। यहां रहते हुए कुछ राशियों पर साढ़ेसाती का प्रभाव बना हुआ है। लेकिन अगले साल जब शनि मेष में गोचर करेंगे, तो एक राशि के जातकों को साढ़ेसाती से राहत मिलेगी, जबकि दूसरी राशि पर इसका प्रभाव शुरू हो जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि साल 2027 में किस राशि पर शनि की साढ़ेसाती शुरू होगी और किसे इससे राहत मिलेगी।