धनु राशि- सप्ताह का आरंभ आय के साधन बढ़ाएगा, उधार दिया गया धन भी वापस आने के संकेत। विद्यार्थियों को शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता प्राप्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग के साथ-साथ संतान संबंधी चिंता से भी मुक्ति मिलेगी। शादी विवाह संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों एवं भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें, विवादों से दूर रहें। सप्ताहांत किसी महंगी वस्तु का क्रय करेंगे। 26 तारीख को रहें जरा बचके।