सिंह राशि
सप्ताह का आरंभ स्वास्थ्य पर कुछ प्रतिकूल प्रभाव डालेगा। खांसी, जुखाम तथा सीने में दर्द आदि के बीमारियों से बचें। कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा किन्तु सप्ताह के मध्य ग्रह गोचर में सुधार आने के प्रभावस्वरूप कोर्ट कचहरी के मामलों से जुड़े निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से लाभ होगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का भी निपटारा होगा। 23 तारीख को रहें जरा बचके।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल: सिंह राशिफल 2021