फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिष गणना (11 से 17 जनवरी तक): महीने के दूसरे सप्ताह में इस दिन रहें जरा बचके...

Mon, 11 Jan 2021 10:36 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
संपूर्ण सप्ताह आपके लिए बेहतरीन सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा। कोई भी दिन अशुभ नहीं है इसलिए बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहें अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो उस दृष्टि से सप्ताह किसी वरदान से कम नहीं है। धर्म-कर्म के मामलों में गहरी रूचि रहेगी। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। विदेशी नागरिकता के लिए किया गया प्रयास तो सार्थक रहेगा ही विदेशी कंपनियों में भी नौकरी के लिए किया गया आवेदन सफल रहेगा। उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनेंगे। मेष राशिफल 2021 
विज्ञापन

2 of 12
राशि
वृषभ राशि
सप्ताह का आरंभ किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करवाएगा। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। यात्रा सावधानी पूर्वक करें। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर से सुलझाएं। सप्ताह के मध्य ग्रहों में आया परिवर्तन अप्रत्याशित रूप से सफलताएं दिलाएगा। विद्यार्थियों तथा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को अच्छे अंक प्राप्ति के लिए कठिन प्रयास करने होंगे। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। 12 तारीख को रहें जरा बचके।  वृषभ राशिफल 2021 
विज्ञापन

3 of 12
मिथुन
मिथुन राशि
सप्ताह का आरंभ मान-सम्मान, पद और गरिमा की वृद्धि कराएगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा और जिम्मेवारियां भी बढ़ने के योग। विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। दैनिक व्यापारियों के लिए समय किसी वरदान से कम नहीं है। नए कार्य व्यापार का भी शुभारंभ कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। सप्ताहांत पुनः ग्रह गोचर विषम परिस्थितियों से  मुक्ति प्रदान करेगा। 14 तारीख को रहें जरा बचके मिथुन राशिफल 2021 

4 of 12
राशि
कर्क राशि
संपूर्ण सप्ताह काफी मिलाजुला रहेगा। आरंभ में नजला जुकाम खांसी आदि जैसी परेशानियों से सावधान रहना पड़ेगा। गुप्त शत्रु बढ़ेंगे। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझायें। सप्ताह के मध्य कार्य व्यापार में उन्नति होगी। दांपत्य जीवन में भी मधुरता आएगी। ससुराल पक्ष से के सहयोग मिलने के योग। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्यो का निपटारा होगा। सप्ताहांत पुनः ग्रह गोचर विपरीत होने के कारण अनचाही समस्याओं से जूझना पड़ेगा। 16 तारीख को रहें जरा बचके।  कर्क राशिफल 2021
विज्ञापन

5 of 12
राशि
सिंह राशि
संपूर्ण सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा किंतु, विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए कई तरह के अप्रत्याशित सुखद परिणाम भी मिलने के योग। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। सप्ताह के मध्य स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। 15 तारीख को रहें जरा बचके। सिंह राशिफल 2021 
विज्ञापन

6 of 12
राशि
कन्या राशि
सप्ताह के आरंभ में पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति बढ़ सकती है। मित्रों तथा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। यात्रा में सामान चोरी होने से बचाएं। सप्ताह के मध्य ग्रहों में आया सुधार राहत देगा। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाहें तो अवसर अनुकूल है। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी अच्छा समय। 17 तारीख को रहें जरा बचके।  कन्या राशिफल 2021 
विज्ञापन

7 of 12
राशि
तुला राशि
अपने सौम्य स्वभाव और कठिन परिश्रम के बल पर विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। लिए गए निर्णय तथा किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। विदेशी मित्रों अथवा संबंधियों से सहयोग के योग। विदेश यात्रा अथवा विदेशी नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सार्थक रहेगा। सप्ताह के मध्य किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है किंतु सप्ताहांत पुनः ग्रह अनुकूल होने के प्रभावस्वरूप सुखद अनुभूति होगी। 13 तारीख को रहें जरा बचके। तुला राशिफल 2021

8 of 12
राशि
वृश्चिक राशि
संपूर्ण सप्ताह अप्रत्याशित परिणाम दिलाने वाला रहेगा, विशेष करके महिलाओं के लिए महंगी वस्तुओं के क्रय का योग। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आंख का ध्यान रखें। उच्चाधिकारियों से भी संबंध बिगड़ने न दें। सप्ताह के मध्य साहस और पराक्रम की वृद्धि होगी। धर्म-कर्म के मामलों में भी रुचि बढ़ेगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा तो बढ़ेगी ही बड़ी जिम्मेदारियां मिलने के भी योग। 16 तारीख को रहें जरा बचके। वृश्चिक राशिफल 2021 

9 of 12
राशि
धनु राशि
संपूर्ण सप्ताह आपके लिए अप्रत्याशित रूप से सफलताएं दिलाएगा। जो भी कार्य करना चाहेंगे जैसा भी करना चाहेंगे कामयाब रहेंगे। अपनी योजनाओं तथा रणनीतियों को तब तक गोपनीय रखें जब तक कि उसे पूर्ण न कर लें। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में नौकरी के लिए आवेदन करना चाहें तो अवसर अनुकूल रहेगा। सप्ताह के मध्य कुछ मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है किंतु, सप्ताहांत पुनः ग्रह गोचर अनुकूल रहेंगे। सभी दिन शुभ। धनु राशिफल 2021

10 of 12
राशि
मकर राशि
सप्ताह बहुत उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आरंभ में अत्यधिक भागदौड़ और अपव्यय का सामना करना पड़ेगा। मित्रों तथा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। धर्म एवं आध्यात्मिक के प्रति रुचि बढ़ेगी। सप्ताह के मध्य ग्रहों में आया परिवर्तन कार्य व्यापार में उन्नति देगा। नौकरी में भी स्थान परिवर्तन के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल। नए अनुबंध की प्राप्ति के भी योग बनेंगे। सप्ताहांत महंगी वस्तु का क्रय करेंगे। मकान वाहन के क्रय का योग। 11 तारीख को रहें जरा बचके।  मकर राशिफल 2021 

11 of 12
राशि
कुंभ राशि
सप्ताह का आरंभ आर्थिक पक्ष मजबूत करेगा। दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करना पड़ेगा किंतु, मित्रों तथा संबंधियों से सहयोग प्राप्ति के योग। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी सप्ताह बेहतरीन रहेगा। किसी भी तरह की बड़ी योजना क्रियान्वित करना चाह रहें हों तो सफल रहेंगे। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह का निर्णय लेना भी अनुकूल रहेगा। 14 तारीख को रहें जरा बचके।  कुंभ राशिफल 2021
विज्ञापन

12 of 12
राशि
मीन राशि
उतार-चढ़ाव के बावजूद सप्ताह अच्छी सफलता दिलाएगा। आपकी मेहनत और किए गए संकल्प का सुखद अंत होगा। धर्म एवं आध्यात्मिक के प्रति गहरी रूचि रहेगी। विदेशी कंपनियों में नौकरी के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। सप्ताह के मध्य ग्रहों में आया परिवर्तन शासन सत्ता का पूर्ण सुख प्रदान करेगा। उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनेंगे। आपके लिए गए निर्णयों तथा किए गए कार्यों की सराहना होगी। संतान संबंधी चिंता से भी मुक्ति मिलेगी। 16 तारीख को रहें जरा बचके।  मीन राशिफल 2021
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें