taurus
- फोटो : taurus
साप्ताहिक वृष राशि
इस सप्ताह आप अपने काम में अधिक व्यस्त रहने वाले हैं इसलिए पारिवारिक जीवन को समय कम दे पाएंगे लेकिन परिवार में मिला-जुला माहौल रहेगा। जहाँ एक ओर आपको किसी प्रॉपर्टी अथवा वाहन की सौगात मिल सकती है वहीं दूसरी ओर आप परिवार में अपना प्रभुत्व स्थापित करना चाहेंगे, जिसके कारण पारिवारिक जीवन में हलचल रह सकती है। कार्य क्षेत्र में आपके अधिकारों में वृद्धि हो सकती है मगर इसके बावजूद भी कई बातों को लेकर आपका मन अपने काम से उखड़ा रहेगा। पिता जी से संबंधों में खटास आ सकती है अथवा उनका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आपकी संतान खुश रहेगी और मनोरंजन में अधिक समय लगाएगी। आप उनका पूरा ध्यान रखेंगे और उन पर स्नेह लुटाएंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई के बीच में आराम का अवसर मिलेगा और इससे वे रिफ्रेश हो जायेंगे। धार्मिक गतिविधियों पर कुछ ख़र्चा हो सकता है।