फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल (7 से 13 जून) : इस हफ्ते क्या कहते हैं आपके सितारे,जानिए किसको मिलेगा भाग्य का साथ

Sun, 06 Jun 2021 06:24 AM IST
विनोद शुक्ला पं. मधुकर मिश्र, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष
इस सप्ताह मेष राशि के जातकों के आत्मबल में वृद्धि होगी। सप्ताह के प्रारंभ में आप किसी योजना के विस्तार या फिर उसमें बदलाव का प्लान बना सकते हैं। हालांकि किसी भी बड़े कदम उठाने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। इस दौरान क्रोध करने से बचें। परिजनों के साथ किसी बात को लेकर वादविवाद हो सकता है। पारिवारिक मसलों को सुलझाते समय स्वहित के साथ स्वजनों की भावनाओं का भी ख्याल रखें। सरकारी और अर्धसरकारी जातकों पर काम का बोझ बना रहेगा। सप्ताह के अंत में विभिन्न स्रोतों से लाभ के अवसर बनेंगे। छात्रों और युवाओं को प्रगति के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।



उपाय : शुभ फलों में वृद्धि के लिए अपने पास लाल रुमाल रखें और जीवन की बाधाओं को दूर करने के लिए श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।
विज्ञापन

2 of 12
राशि
वृष
वृष राशि के जातकों को कोई भी निर्णय हड़बड़ी में करने से बचना चाहिए। सप्ताह के प्रारंभ में व्यर्थ के विवाद में उलझ सकते हैं। इस दौरान किसी के फटे में टांग अड़ाने से बचें। सप्ताह के मध्य में आय के मुकाबले व्यय की अधिकता के चलते मन खिन्न रहेगा। सप्ताह के अंत में किसी बात को लेकर मन आशंकित रहेगा। इस दौरान आर्थिक मामलों में सोच समझकर ही निर्णय लें। कामकाजी महिलाओं पर काम का दबाव बना रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी भी प्रकार के उतावलेपन से बचें, अन्यथा बनती बात बिगड़ सकती है। कठिन समय में लव पार्टनर अथवा जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। छात्रों को सफलता के लिए कठिन परिश्रम करना होगा।

उपाय: प्रतिदिन प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्यदेव को तांबे के लोटे में जल के साथ रोली और चावल मिलाकर अघ्र्य दें। 'ॐ हिरण्ययगर्भाय नम:' मंत्र का जप प्रतिदिन करें।
विज्ञापन

3 of 12
मिथुन
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह घर बाहर दोनों जगह चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। इस दौरान छोटीमोटी बातों को तूल देने से बचें और गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही आपके बॉस से मिलने वाली डांट का कारण बन सकती है। घर की मरम्मत आदि पर अत्यधिक धन खर्च हो सकता है। थोक व्यापारियों का समय मध्यम है। हालांकि चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़े व्यापार करने वालों का समय ठीक है। सप्ताह के मध्य में धार्मिक सामाजिक गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। सेहत का ख्याल रखें।

उपाय : जीवन की बाधाओं को दूर करने और शुभता में वृद्धि के लिए गणपति की आराधना करें और उन्हें पूजा प्रतिदिन दूर्वा जरूर चढ़ाएं।

4 of 12
राशि
कर्क
कर्क राशि के जातक इस सप्ताह महत्वाकांक्षाओं के चलते छोटे अवसरों को बिल्कुल नहीं खोना चाहिए, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। सप्ताह के प्रारंभ में किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से अटके कार्यों में गति आयेगी। विभिन्न स्रोतों से लाभ के योग बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। सप्ताह के मध्य में किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। परिजनों के साथ हंसी खुशी समय बिताने का अवसर प्राप्त होंगे। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है।

उपाय : मजदूर वर्ग को शर्बत पिलाएं। ‘ॐ चं चंद्रमसे नम:' मंत्र का जप करें।
विज्ञापन

5 of 12
राशि
सिंह
बीते सप्ताह के मुकाबले आप स्वयं को इस सप्ताह ज्यादा ऊर्जावान पाएंगे। बीमार चल रहे लोगों की सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। सप्ताह के प्रारंभ में धार्मिकसामाजिक कार्यों में मन लगेगा। किसी पुराने मित्र अथवा परिचित से मुलाकात होगी। सप्ताह के मध्य में छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा के दौरान सेहत का ख्याल रखें। रोजी-रोजगार की दिशा में किए जा रहे प्रयास में इस सप्ताह सफलता मिल सकती है। करिअर-कारोबार में आ रही अड़चनें दूर होंगी। यदि आपने राजनीति के क्षेत्र में बड़े पद की ख्वाहिश पाल रखी है तो उसे पूरा होने में अभी थोड़ा और समय लगेगा। किसी मित्र की मदद से प्रेम संबंधों में उपजी गलतफहमियां दूर होंगी। 

उपाय: दिव्यांग व्यक्तियों को जरूरत की चीजें दान में दें। भगवान विष्णु की आराधना करें। शुभता में वृद्धि के लिए हल्दी का तिलक लगाएं।

 
विज्ञापन

6 of 12
राशि
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए बीते सप्ताह के मुकाबले यह सप्ताह कुछ राहत भरा रहेगा। अचानक मिले कुछ झटकों से जिंदगी उबर कर धीरे-धीरे पटरी पर आती दिखाई देगी, हालांकि आपको अपने कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचने की बहुत जरूरत है। कमीशन या कांट्रैक्ट पर काम करने वाले लोगों के लिए समय चुनौतीपूर्ण है। सप्ताह के मध्य में कुछेक घरेलू समस्याएं रहेंगी। घर के किसी वरिष्ठ अथवा किसी शुभचिंतक की मदद से आप चुनौतियों से पार पाने में कुछ हद तक कामयाब होंगे। सत्ता पक्ष से लाभ के योग बनेंगे। जीवनसाथी की सेहत के साथ स्वयं की सेहत का भी विशेष ख्याल रखें। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी।

उपाय: विघ्न-बाधाओं को दूर करने के लिए गणपति की आराधना करें। प्रतिदिन गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
विज्ञापन

7 of 12
राशि
तुला
तुला राशि के लिए यह समय सपनों को साकार करने का है। इष्ट-मित्रों और परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। हालांकि इस दौरान बजाय दूसरों पर भरोसा करने के स्वयं की क्षमता पर विश्वास करते हुए आगे बढ़ें। सही दिशा में प्रयास करने पर निश्चित ही सफलता के योग बनेंगे। औषधि, रसायन आदि के कारोबारियों के लिए समय शुभ है। कामकाजी महिलाओं को व्यस्तता बनी रहेगी। सप्ताह के अंत में किसी प्रियजन की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। लव पार्टनर हो या फिर जीवनसाथी, उसकी भावनाओं की अनदेखी करने से बचें। इस दौरान आपके परस्पर हित टकरा सकते हैं। साथ ही अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें।

उपाय: देवी दुर्गा की उपासना करें एवं प्रतिदिन ‘ॐ शुं शुक्राय नम:’ मंत्र का जाप करें।

8 of 12
राशि
वृश्चिक
इस सप्ताह आर्थिक समस्याओं को दूर करने की दिशा में किए गये प्रयास काफी हद तक सफल होंगे। आय के नये स्रोत बनेंगे। बाजार में फंसा हुआ पैसा निकल आने से राहत महसूस करेंगे। हालांकि थोक व्यापारियों के सामने कुछेक चुनौतियां बनी रहेंगी। सप्ताह के मध्य में कॅरिअर-कारोबार अथवा परिवार से जुड़े बड़े फैसलों को लेकर मन असमंजस में रहेगा। इस दौरान गुप्त शत्रुओं से बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता है। दूसरों के बहकावे में आने से बचें और स्वयं के विवेक से कार्य करें। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें अन्यथा सेहत नरम हो सकती है। महिलाओं का अधिकांश समय धार्मिक कार्यों में बीतेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी।

उपाय: शिवलिंग पर शमी के पत्र चढ़ाएं और शिव चालीसा का पाठ करें। ‘ॐ नम: शिवाय' मंत्र का जप करें।

9 of 12
राशि
धनु
करिअर-कारोबार की दिशा में प्रयासरत धनु राशि के जातकों को सफलता के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। किसी भी सूरत में अपनी कमजोरियों को दूसरों के सामने प्रकट करने से बचें, अन्यथा लोग उसका अनुचित लाभ उठा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से मतभेद हो सकता है। इस दौरान गुप्त शत्रुओं से बेहद सावधान रहें। पैतृक संपत्ति से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए वरिष्ठ लोगों की मदद बेहद लाभदायक साबित हो सकती है। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। छात्रों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। प्रेम सबंधों अथवा दांपत्य जीवन में कोई गलतफहमी पैदा हो गई हो तो उसे संवाद के माध्यम से सुलझाने का प्रयास करें।

उपाय: जीवन में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए श्री बजरंग बाण का पाठ करें। संभव हो तो बंदरों को गुड़-चना खिलाएं।

10 of 12
राशि
मकर
इस सप्ताह आपको उलझी हुई जिंदगी को धैर्य के साथ सुलझाने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्षेत्र हो या फिर निजी जीवन किसी भी प्रकार के शार्टकट से बचें, अन्यथा भविष्य में परेशान होना पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन में आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में अनावश्यक खर्चों के चलते मन खिन्न रहेगा। फ्रीलांस अथवा कांट्रैक्ट पर काम करने वालों को कार्य के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आलस्य से बचें और हाथ आये काम को बिल्कुल हाथ से न जानें दें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। लव पार्टनर अथवा जीवनसाथी से जुड़ी कोई समस्या चिंता का बड़ा कारण बनी रहेगी।

उपाय- किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें और मजदूर वर्ग को जरूरत की सामग्री दान दें। शनिवार को पीपल पर सरसों के तेल का दिया जलाएं एवं शनि चालीसा का पाठ करें।

11 of 12
राशि
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह कार्यों में सफलता प्राप्ति के लिए अत्यधिक श्रम एवं प्रयास करना होगा। किसी योजना में निवेश करने समय वरिष्ठ अथवा शुभचिंतक की सलाह लेना न भूलें। कॅरिअर-कारोबार से जुड़ा कोई फैसला भावना में बहकर लेने से बचें। झूठे वादे करने वाले दोस्तों से बचें। किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करने से बचें। प्रेम संबंधों में पनपी गलतफहमियों को संवाद के माध्यम से दूर करने का प्रयास करें, निश्चित रूप से बात बन जायेगी। कठिन पलों में जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। वाहन धीरे चलाएं और अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें।

उपाय: शनिवार के दिन शनि संबंधित चीजों का दान करें और शनिदेव को तेल चढ़ाएं। ‘ॐ हं हनुमते नम:' मंत्र की माला जप प्रतिदिन करें।
विज्ञापन

12 of 12
राशि
मीन
मीन राशि के जातकों का सप्ताह के प्रारंभ में लव पार्टनर से संपर्क न हो पाने के कारण मन बेचैन रहेगा। करिअर-कारोबार में मन-मुताबिक सफलता न मिल पाने से मन में हताशा रहेगी लेकिन सप्ताह के अंत तक काम पटरी पर आते हुए दिखाई देंगे। इस दौरान आपको परिजनों से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। रोजी-रोजगार की दिशा में किये गये प्रयास सफल होंगे। खाद्यान, फल, डेयरी का काम करने वालों का समय शुभ है। नौकरीपेशा लोगों के कार्य की प्रशंसा होगी। सत्ता पक्ष से लाभ के योग बनेंगे। सप्ताह के अंत में महिलाओं को कुछेक उलझनें रहेंगी जिन्हें दूर करने में ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा।

उपाय: जरूरतमंदों को खाने-पीने की चीज दान करें। ‘ॐ रां रामाय नम:' मंत्र का जप करें। हल्दी अथवा पीले चंदन का तिलक लगाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें