तुला
इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचें। कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही आपके अपमान का कारण बन सकती है। पैतृक संपत्ति को लेकर परिजनों के साथ विवाद की आशंका है। किसी नई योजना या फिर व्यवसाय में सोच-समझकर धन निवेश करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में काम-काज को लेकर कुछ आलस्य बना रहेगा। इस दौरान लंबी या फिर छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। प्रेम प्रसंग में ईमानदार रहें। किसी के साथ फ्लर्ट करने से बचें, अन्यथा बने-बनाए प्रेम-संबंध समाप्त हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में मीठी नोंक-झोंक चलती रहेगी।
उपाय : किसी आवश्यक कार्य को करने के लिए निकलते समय बढ़ी-बूढ़ी महिला का आशीर्वाद लेकर निकलें। प्रतिदिन गायत्री मंत्र का पाठ करें।