मेष
इस सप्ताह आप अपने काम में कड़ी मेहनत करेंगे और अपनी खुशियों और सफलता के सपने खूब बुनेंगे लेकिन ध्यान रहे कि जोश में होश न खोएं, नहीं तो न सिर्फ काम में नुकसान हो सकता है, बल्कि सेहत पर भी बुरा प्रभाव पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। जमीन-जायदाद से जुड़े कुछ झमेले आ सकते हैं लेकिन किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मध्यस्थता से बहुत हद तक आप उसको सुलझाने में कामयाब होंगे। थोक व्यवसाय करने वालों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण भरा रहेगा। प्रेम संबंधों में आपकी लापरवाही से कुछेक अड़चनें आ सकती हैं। लव पार्टनर हो या जीवनसाथी उसकी भावनाओं को इग्नोर न करें।
उपाय : अपने पास हर समय लाल रुमाल रखें। श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें