फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 26 जुलाई 2021: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Mon, 26 Jul 2021 07:07 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)  शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में भी आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। जीवनसाथी आपको एक उत्तम जीवन साथी नजर आएगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज के दिन को एंजॉय करेंगे, बस किसी भी तरह की झड़प से बचें।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में ईमानदारी एक दूसरे के दिल में जगह बनाएगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के बदलते स्वभाव से थोड़े दुखी हो सकते हैं।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)  प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज खुद को काफी खुशनसीब समझेंगे और अपने प्रिय के साथ काफी समय बिताएंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव में कमी आएगी।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव बढ़ सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन खुश रहेंगे और आपके प्रिय से आपको कोई अच्छी बात सुनने को मिल सकती है।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग घरवालों से अपने प्यार के बारे में कहेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में कुछ नएपन का एहसास होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया है।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) गृहस्थ जीवन भी खुशनुमा रहेगा। एक दूसरे के प्रति समझदारी बढ़ेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग थोड़े बहुत तनाव के बावजूद अपने रिश्ते में प्यार का एहसास करेंगे। 

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बहुत अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में रोमांस भरपूर रहेगा।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) प्रेम जीवन में अपने प्रिय से दिल की बात खुलकर कहेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। दोनों इस रिश्ते में मजबूती से आगे बढ़ेंगे।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बहुत अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ झीवन में रोमांस भरपूर रहेगा। भाग्य प्रबल रहेगा जिससे कामों में सफलता मिलेगी।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में दिनमान थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को एंजॉय करेंगे और आप अपने प्रिय को विवाह का प्रपोजल दे सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) दांपत्य जीवन में जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मतभेद होने की संभावना है। लव पार्टनर के साथ मुलाकात हो सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें