धनु
इस सप्ताह बेवजह की भागदौड़ और अपेक्षा के अनुरूप काम नहीं बन पाने के कारण धनु राशि के जातकों का मन्न खिन्न रहेगा। नौकरीपेशा लोगों पर कामकाज का बोझ बना रहेगा। समय पर इष्ट-मित्रों की मदद भी नहीं मिल पाएगी। ऐसे में समय पर कार्य करने और सफलता की प्राप्ति के लिए आपको अतिरिक्त श्रम करना ही होगा। व्यवसाय में धन निवेश करते समय सावधान बरतें और पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचें। कामकाज के लिए की जाने वाली भागदौड़ के दौरान वाहन धीरे चलाएं और अपने सामान का ख्याल रखें, अन्यथा व्यर्थ में परेशान होना पड़ सकता है। प्रेम संबंध हो या फिर परिवार से जुड़ा कोई मामला, छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचें। सेहत संबधी दिक्कतों भी इग्नोर करने से बचें। कामकाज की व्यस्तता के बीच अपने शरीर को फिट बनाए रखने के लिए ध्यान, योग एवं कसरत जरूर करें। माता की सेहत का विशेष ख्याल रखें।
उपाय: शनिवार के दिन शनि से संबंधित चीजों का विशेष रूप से दान करें। सुंदरकांड का पाठ करें।