वृश्चिक
सप्ताह की शुरुआत में किसी घरेलू विवाद को लेकर मन परेशान रहेगा। परिजनों का सहयोग मिलने के बावजूद मन में कुछ चीजों को लेकर आशंका बनी रहेगी। सप्ताह के मध्य में आर्थिक मामलों, पूंजी निवेश तथा लेन-देन को लेकर सचेत रहें क्योंकि हानि की आशंका है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह मध्यम फलदायक रहेगा। जरूरी कार्यों को कल पर टालने से बचें, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है। साथ ही दूसरों पर निर्भर रहने की बजाय अपनी समस्याओं को खुद सुलझाने का प्रयास करें। प्रेम संबंधों में किसी प्रकार की शंका या गलतफहमियों को न पनपने दें। लव पार्टनर को कोई ऐसा वादा न करें, जिसे भविष्य में न पूरा कर पाएं, अन्यथा आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है।
उपाय : हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं और सुंदरकांड का पाठ करें।