कन्या:
आधी छोड़ सारी को धावै, आधी मिलै न सारी पावै। नई योजनाओं की ओर भागते समय इस बात का पूरा ख्याल रखें कि कहीं आपका मूल काम न प्रभावित हो जाए, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में लापरवाही के चलते बॉस की डॉंट खानी पड़ सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में पैतृक संपत्ति को लेकर परिजनों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। परिवार की आवश्यकताओं और अपेक्षाओं से दूर भागने की कोशिश न करें नहीं तो समस्याएं घटने की बजाय बढ़ जाएंगी। प्रेम संबंधों में ईमानदार रहेंं। जीवनसाथी की भावनाओं की उपेक्षा न करें।
उपाय: गायों को हरा चारा खिलाएं। गणपति की साधना करें और पूजा के दौरान दूर्वा जरूर चढ़ाएं।