20 जून 2021 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
चंद्र राशि पर आधारित 20 जून 2021 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन से संतुष्ट नजर आएंगे जबकि प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग अपने प्रिय के साथ शादी की बात कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में कुछ तनाव महसूस करेंगे और घर की कोई परेशानी इसका कारण बन सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने जाएंगे।
4 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) शादीशुदा जीवन तनाव के बीच उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा लेकिन प्रेम जीवन खुशनुमा रहेगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी लेकिन आपको अपने गुस्से से बचना होगा।
विज्ञापन
5 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) प्रेम जीवन के लिए दिनमान थोड़ा कमजोर है। आपके प्रिय से कहासुनी हो सकती है, जिसके बाद उन्हें मनाना टेढ़ी खीर होगा।
विज्ञापन
6 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) प्रेम जीवन में कुछ दिक्कतें रहेंगी। आप और आपके प्रिय के बीच सही अंडरस्टैंडिंग नहीं बन पाएगी और उनकी सेहत भी बिगड़ सकती है जबकि शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को अच्छे से इंजॉय करेंगे।
विज्ञापन
7 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में प्रेम महसूस करेंगे जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को बात बात पर तनाव का सामना करना पड़ेगा।
8 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन में अपने जीवन साथी के निकट आएंगे और एक दूसरे से अंडरस्टैंडिंग बढ़िया रहेगी। प्यार की भावना बढ़ेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के बीच का तनाव भी आज दूर होगा और आप खुश नजर आएंगे।
9 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) प्रेम जीवन में आज का दिन शुभ है। आज आपका प्रिय आपके सामने दिल खोल कर रख देगा। जो लोग शादीशुदा हैं, वे अपने गृहस्थ जीवन में कुछ परेशानियां महसूस करेंगे लेकिन अपने जीवनसाथी से यह बात बताना जरूरी होगा।
10 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) प्रेम जीवन में रोमांस करने का अवसर प्राप्त होंगे जबकि शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को और भी खूबसूरत बनाने की पूरी कोशिश करते नजर आएंगे।
11 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) शादीशुदा जातक अपने गृहस्थ जीवन से खुश नजर आएंगे। जीवन साथी आपको खुशी देने की कोशिश करेगा और आपके लिए कुछ नया करेगा हो सकता है आज आपको अपनी पसंद का खाना खाने को मिले प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन रोमांटिक रहेगा
12 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope) प्रेम जीवन में रोमांस करने का अवसर प्राप्त होंगे जबकि शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को और भी खूबसूरत बनाने की पूरी कोशिश करते नजर आएंगे।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) दांपत्य जीवन में तनाव हो सकता है। जीवन साथी आपके परिवार वालों को बुरा भला कह सकता है। प्रेम जीवन के लिए दिन कमजोर रहेगा, इसलिए प्रिय से कोई भी झगड़ा ना करें।