फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल (9 से 15 अगस्त): इस हफ्ते क्या कहते हैं आपके सितारे, किसको मिलेगा भाग्य का साथ

Sun, 08 Aug 2021 07:29 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष 
यह सप्ताह आपके लिए घर-परिवार में ही नहीं बल्कि कार्यक्षेत्र में भी खुशियां लेकर आया है। नौकरीपेशा लोगों के पद एवं सैलरी दोनों में बढ़ोत्तरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में लोग आपके कार्य की सराहना करेंगे। आय के नये स्रोत बनेंगे। छोटे कारोबारियों को अपेक्षा के अनुरूप लाभ होगा। संतान पक्ष से सप्ताह के मध्य में कोई सुखद समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी, हालांकि विवाह को लेकर परिवार की रजामंदी नहीं मिलने पर मन थोड़ा चिंतित रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। 



उपाय : मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर में बूंदी चढ़ाएं और उसे गरीबों में बांटें। प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान जी का दर्शन करके किसी कार्य के लिए निकलें। 
विज्ञापन

2 of 12
राशि
वृषभ 
इस सप्ताह की शुरुआत में ही काम-काज के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। यात्रा शुभ एवं लाभदायक साबित होगी। यदि भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की योजना बना रहे हैं तो उसमें किसी तरह की कोई जल्दबाजी न करें और खूब सोच-समझकर और किसी शुभचिंतक की राय लेकर ही कोई फैसला लें। आर्थिक क्षेत्र में पूंजी में निवेश करते समय भी सावधानी रखें। सप्ताह के मध्य में कार्यक्षेत्र में सीनियर्स एवं जूनियर्स का सहयोग कम प्राप्त होने के कारण कुछ परेशानी महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। लव पार्टनर के साथ मुलाकात नहीं हो पाने के लिए मन थोड़ा मन खिन्न रहेगा। 

उपाय : किसी विधवा स्त्री की धन एवं अन्न से मदद करें। मां लक्ष्मी की प्रतिदिन उपासना करें। 
विज्ञापन

3 of 12
मिथुन
मिथुन 
प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को इस सप्ताह अपनी पूरी मेहनत झोंक देनी चाहिए क्योंकि परिश्रम करने पर सफलता के योग बन रहे हैं। इस सप्ताह मिथुन राशि का अधिक समय धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में बीतेगा। किसी धार्मिक क्षेत्र की यात्रा भी संभव है। व्यवसाय में योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने पर लाभ होगा। सप्ताह के मध्य में कार्य की अधिकता होने के कारण शरीर में थकान बनी रह सकती है। इस सप्ताह सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। प्रेम संबंध आदि में विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। सप्ताह के अंत में परिवार के साथ घूमने-फिरने का प्रोग्राम बन सकता है। 

उपाय : 12 साल से छोटी कन्याओं का पूजन करें और यदि कोरोना काल में संभव न हो तो उन्हें कुछ गिफ्ट देकर प्रसन्न करें। देवी दुर्गा की उपासना करें। 

4 of 12
राशि
कर्क
इस सप्ताह आपके स्वभाव में कठोरता बनी रहेगी। घर-परिवार हो या फिर कार्यक्षेत्र किसी से बातचीत करते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा बनता हुआ काम भी बिगड़ सकता है। इस सप्ताह किसी नये विवाद में आपके फंसने की आशंका है। बगैर आगे-पीछे सोचे किसी के साथ उलझने से बचें और किसी भी प्रकार सफलता की प्राप्ति के लिए शार्टकट या झूठ से बचें। पैसों के लेन-देन पूरी सावधानी बरतें, अन्यथा धन फंस सकता है। प्रेम संबंध में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं। जीवनसाथी की भावनाओं और जरूरतों की अनदेखी न करें। 

उपाय: किसी जरूरतमंद को दूध और चीनी दान में दें। अपने कुल देवी या देवता की प्रतिदिन जरूर उपासना करें। 
विज्ञापन

5 of 12
राशि
सिंह
इस सप्ताह आपकी उन्नति में मित्रों एवं स्वजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। विदेश से संबंधित कार्य करने वाले लोगों को अचानक से कहीं लाभ के योग बनेंगे। संतान पक्ष की उपलब्धि पर परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। सप्ताह के मध्य में परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा। कृषि, खनिज और भूमि से जुड़े कार्य करने वाले लोगों को लाभ के योग बनेंगे। सेहत को लेकर लापरवाह होने से बचें, अन्यथा अस्पताल के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए समय शुभ है। लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाईम बिताने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। 

उपाय: बहते हुए पानी में गुड़ प्रवाहित करें। प्रतिदिन तांबे के बर्तन में जलभर कर उगते हुए सूर्य को अघ्र्य दें। 
विज्ञापन

6 of 12
राशि
कन्या 
इस सप्ताह स्त्री की मदद से आपको आर्थिक लाभ मिलने का योग बनेगा। साथ ही गृहस्थी का सुख भी आपको खूब प्राप्त होगा। घर परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। छोटे-भाई बहनों से पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी को कोई बड़ी सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि संतान पक्ष को लेकर कोई बड़ी चिंता साथ में बनी रहेगी। सप्ताह के अंत में काम-काज के सिलसिले में की यात्रा सुखद एवं लाभदायक साबित होगी। युवाओं का समय मौज-मस्ती में बीतेगा। प्रेम संबंध में मजबूती आयेगी। जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी समय बिताने का मौका मिलेगा। 

उपाय : गणपति को दूर्वा चढ़ाएं और प्रतिदिन गणेश चालीसा का पाठ करें। 
विज्ञापन

7 of 12
राशि
तुला
इस सप्ताह आपके घर में कोई धार्मिक कार्य संपन्न हो सकता है, जिसमें घर-परिवार के अन्य सदस्य शामिल हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स एवं जूनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा और विरोधी परास्त होंगे। हालांकि किसी भी प्रकार की सफलता मिलने पर जोश में होश खोने से बचें। सप्ताह के मध्य किसी मित्र या शुभचिंतक की मदद से लाभ का कोई बड़ा स्रोत बनेगा। इस दौरान भाग्योदय में पत्नी अथवा ससुराल पक्ष की अहम भूमिका रहने वाली है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। 

उपाय: गरीबों को पूड़ी और खीर खिलाएं एवं देवी दुर्गा की उपासना करें।

8 of 12
राशि
वृश्चिक
इस सप्ताह चीजों को अपने हिसाब से चलाने से बचें, अन्यथा आपको तमाम तरह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। यदि आपको एक कदम पीछे करने पर दो कदम आगे बढ़ने का अवसर मिले तो बिल्कुल न चूकें क्योंकि ऐसा बड़ा अवसर आपको भविष्य में कब मिलेगा आप नहीं तय कर सकते। नौकरीपेशा लोगों के स्थानांतरण या फिर कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। किसी को सोच-समझकर ही धन उधार दें, अन्यथा आपका धन फंस सकता है। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। प्रेम-प्रसंग से जुड़ा कोई राज को किसी के सामने खोलने से बचें। 

उपाय: किसी पवित्र प्रवाह वाले जल में रेवड़ी या बताशे प्रवाहित करें। हनुमान जी की उपासना करें। 

9 of 12
राशि
धनु 
इस सप्ताह कार्यक्षेत्र हो या फिर घर अपने क्रोध पर पूरा नियंत्रण रखें, अन्यथा चीजें ज्यादा बिगड़ सकती हैं। यदि आप समय का प्रबंधन करके चलेंगे तो आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे अन्यथा अधूरे रहने पर आप अत्यधिक तनाव में आ सकते हैं। हालांकि सप्ताह के मध्य में किसी महिला मित्र की मदद आपकी कुछेक समस्याओं का समाधान निकल आने पर आप काफी राहत महसूस करेंगे। इस दौरान संतान पक्ष से जुड़ी भी कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। जिससे न सिर्फ आपके घर में खुशियों का माहौल रहेगा बल्कि आपका सम्मान भी बढ़ेगा। कारोबार में अपेक्षा के अनुरूप लाभ होगा। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आयेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। 

उपाय : भगवान विष्णु की उपासना करें और विष्णु सहस्त्रनाम का प्रतिदिन पाठ करें या सुनें। 

10 of 12
राशि
मकर 
इस सप्ताह घर एवं बाहर दोनों जगह कामकाज को लेकर कुछ एक उलझनें बनी रहेंगी। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव आपके अनुकूल न होने पर दिक्कतें आ सकती हैं। सप्ताह की शुुरुआत में चाहे-अनचाहे लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान अपनी सेहत एवं सामान दोनों का पूरा ख्याल रखें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर ही निर्णय लें, अन्यथा आपको पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम-प्रसंग में कुछ चीजों को लेकर आप मन दुविधा में रहेगा। कामकाज की व्यस्तता के चलते जीवनसाथी के लिए चाहकर भी कम समय निकाल पाएंगे। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी या फिर शिव की साधना करें। शनिवार को पीपल के नीचे सरसों के तेल का दिया जलाएं। 

11 of 12
राशि
कुंभ 
इस सप्ताह आपको अपनी सेहत को लेकर खूब सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि आपके करिअर और कारोबार में यह कहीं न कहीं बाधक बन सकती है। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत रहेगी। कामकाज में किसी तरह की कोई ढिलाई न बरतें अन्यथा विरोधी उसे बड़ा मुद्दा बना सकते हैं। परिवार से जुड़े किसी मसले को सुलझाते समय परिजनों की भावनाओं की उपेक्षा करने से बचें। प्रेम-प्रसंग में कोई कदम सोच-समझकर ही उठाएं अन्यथा आपको सामाजिक बदनामी झेलनी पड़ सकती है। कठिन समय में जीवनसाथी का साथ बना रहेगा। 

उपाय: किसी गरीब को काले रंग का वस्त्र या फिर चाय की पत्ती और कुछ धनराशि रखकर दान दें। साथ ही मजदूर वर्ग को हमेशा उचित मेहनताना देकर प्रसन्न रखें।
विज्ञापन

12 of 12
राशि
मीन 
इस सप्ताह आपका व्यवहार ही आपकी उपलब्धियों या फिर नाकामी का कारण बनेगा, ऐसे में वाणी और व्यवहार में पूरी तरह से नियंत्रण रखना ही श्रेयस्कर रहेगा। आप उन लोगों से बेहद सतर्क रहें जो आपकी झूठी तारीफ करके अपना उल्लू सीधा करने की कोशिश में हमेशा लगे रहते हैं। धन के लेन-देन में किसी भी तरह की असावधानी न बरतें, अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। इस सप्ताह अपनी चीजों को संभलकर रखें, अन्यथा चोरी या खो जाने का भय रहेगा। यदि आप किसी के सामने प्रेम का प्रस्ताव रखना चाहते हैं तो उसके लिए सही समय का इंतजार करना बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। 

उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें