मीन
इस सप्ताह आपका व्यवहार ही आपकी उपलब्धियों या फिर नाकामी का कारण बनेगा, ऐसे में वाणी और व्यवहार में पूरी तरह से नियंत्रण रखना ही श्रेयस्कर रहेगा। आप उन लोगों से बेहद सतर्क रहें जो आपकी झूठी तारीफ करके अपना उल्लू सीधा करने की कोशिश में हमेशा लगे रहते हैं। धन के लेन-देन में किसी भी तरह की असावधानी न बरतें, अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। इस सप्ताह अपनी चीजों को संभलकर रखें, अन्यथा चोरी या खो जाने का भय रहेगा। यदि आप किसी के सामने प्रेम का प्रस्ताव रखना चाहते हैं तो उसके लिए सही समय का इंतजार करना बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं।