rashi
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि - इस राशि के जातकों के लिए शुक्र लग्नेश और अष्टम भाव के स्वामी होते हैं। अब शुक्र का गोचर आपके चौथे भाव से होगा। इस भाव से जातक की मानसिक शक्ति का विचार किया जाता है। मां, भूमि, वाहन और सम्पत्ति का सुख इसी भाव से देखा जाता है। इस भाव में विराजमान शुक्र की दृष्टि आपके दशम भाव पर होगी। शुक्र के इस गोचरकाल के दौरान आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन किया जा सकता है। आप परिवार की सुख सुविधा पर धन खर्च करेंगे। इस समय आपको कार्य स्थल पर पदोन्नति भी दी जा सकती है। इस गोचर काल के दौरान आपका गुप्त विद्या की ओर रुझान बढ़ेगा। तुला राशि के जातक इस समय किसी वाहन का क्रय कर सकते है।