rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि-
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते सूर्य का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव का सामना कराएगा। स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। अग्नि, विष तथा दवाओं के रिएक्शन से बचें। कार्यक्षेत्र में भी हमेशा षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों के कार्य संपन्न होने में थोड़ा और समय लग सकता है।