वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को धन, सुख-सुविधा, वैभव, ऐश्वर्य और भौतिक सुख का कारक माने जाते हैं। ज्योतिष के अनुसार जिन जातकों की कुंडली में शुक्र मजबूत होते हैं उन्हे उनके जीवन में सभी तरह की सुख-सुविधाएं प्राप्ति होती है। शुक्र ग्रह करीब 45 दिनों में अपनी राशि परिवर्तन करते हैं। आपको बता दें कि शुक्र 07 जुलाई को सूर्य के स्वामित्व वाली राशि सिंह में प्रवेश करेंगे। फिर इसी माह 31 जुलाई को राशि परिवर्तन करेंगे। शुक्र के सिंह राशि में गोचर करने से कुछ राशि वालों की किस्मत में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये राशियां।