फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Venus Transit: शुक्र ग्रह 7 मार्च को करेंगे कुंभ राशि में गोचर, इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ

Mon, 26 Feb 2024 02:09 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
venus transit 20224 - फोटो : अमर उजाला
Venus Transit: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह एक निश्चित समय के अंतराल पर अपनी राशि बदलते हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन से सभी राशियों के जातकों पर शुभ या अशुभ दोनों ही तरह का प्रभाव देखने को मिलता है। मार्च माह में सबसे पहले सुख, वैभव और संपन्नता के कारक ग्रह शुक्र अपनी राशि बदलने वाले हैं। शुक्र ग्रह मकर राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए शनिदेव की दूसरी राशि कुंभ की यात्रा आरंभ करेंगे। इस तरह से शुक्र-शनि की कुंभ राशि में युति बनेगी। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र ग्रह वृषभ और तुला राशि के स्वामी हैं। शुक्र मीन राशि में उच्च के होते हैं जबकि कन्या राशि में नीच के होते हैं। शुक्र का गोचर लगभग 1 महीने में होता है। शुक्र के कुंभ राशि में गोचर करने से कुछ राशि वालों का भाग्य चमक सकता है और धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। आइए जानते है शुक्र के राशि परिवर्तन का सकारात्मक असर किन-किन राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। 

Budh Gochar 2024: कुंभ राशि में बुध गोचर से होगी इन राशियों की आर्थिक स्थिति मजबूत
विज्ञापन

2 of 5
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
शुक्र ग्रह का गोचर आपकी राशि से 11वें भाव में होगा। ऐसे में यह राशि परिवर्तन बहुत ही शुभफलदायक रहने वाला होगा। इससे आपकी आय में अच्छा खासा इजाफा देखने को मिल सकता है। आय के नए साधन मिल सकते हैं जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी। शुक्र के राशि परिवर्तन से आपकी सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी देखने को मिलगी। नौकरीपेशा जातकों  को धन लाभ के अच्छे मौके मिलने के संकेत हैं। व्यापार में अच्छा मुनाफा देखने को मिल सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि 
शुक्र का राशि परिवर्तन आपकी राशि के पंचम भाव में होगा। माह के शुरुआती दिनों में शुक्र ग्रह के परिवर्तन से आपको लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता देखने को मिल सकती है। नौकरी के लिहाज से आपको कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपके द्वारा बनाई गई योजनाओं में आपको सफलता हासिल होगी। प्रेम संबंधों में आपको अपने साथी का प्यार मिल सकता है। 
Budh Gochar 2024: कुंभ राशि में बुध गोचर से होगी इन राशियों की आर्थिक स्थिति मजबूत

4 of 5
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
शुक्र का राशि परिवर्तन आपकी कुंडली के लग्न भाव में होने जा रहा है। ऐसे में यह राशि परिवर्तन बहुत ही अनुकूल साबित हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को करियर में अच्छी सफलता हासिल होगी। धन लाभ के बहुत ही अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। आपकी सुख-सुविधाओं में इजाफा देखने को मिलेगा। इस राशि के जातकों को शुभ समाचार मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन अच्छा और खुशनुमा रहेगा। जमीन या मकान के खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। मनचाहा काम मिलने से आपका मन बहुत ही अच्छा रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
शुक्र का गोचर आपकी राशि में छठे भाव में होगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह भाव शिक्षा, धर्म, परिवार और धन का माना जाता है। ऐसे में आपको धन प्राप्ति के अच्छे संकेत हैं। सभी तरह के भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने के प्रबल योग हैं। कार्यक्षेत्र में अच्छा काम करेंगे। अधूरे कार्य जल्द ही पूरे होंगे। मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी। कुल मिलाकर शुक्र का राशि परिवर्तन आपको लिए योग कारक रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें