फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का लव राशिफल: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन

Mon, 26 Feb 2024 07:22 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
26 फरवरी का लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): कोई जान पहचान वाला या भाई का साथी आपकी तरफ आकर्षित हो रहा है और जल्द ही आपको सरप्राइज मिल सकता है। प्रेम संबंधों में नयी शुरुआत आपको अपने पार्टनर के ज्यादा नजदीक ले आएगी।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आज आप कुछ गुप्त गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे जिसमे एक ऐसा प्रेम संबंध भी शामिल है जिसे आपके अभी किसी को भी बताया नहीं है। अपने पार्टनर के साथ आपका संबंध बिलकुल शांतिपूर्ण और रचनात्मक है इसलिए आज कुछ सुनहरे पल आपके नाम पर हैं।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अगर किसी रहस्यमय रिश्ते में हैं तो अब वक्त है इसके बारे में सबको बताने का, क्योंकि ऐसा करना आप दोनों के रिश्ते को एक नए लेवल पर ले जायेगा। अपमान या दुःख से बचने के लिए अपने शब्दों पर नियंत्रण रखें। 
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अपने पार्टनर को प्रभावित करने के लिए कुछ खास अवश्य करें। अब वक्त है घर और अन्य कामों को पूरा कर कुछ कामुक और आवेशपूर्ण खेल खेलने का। बच्चों, दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ बातचीत आज आपके कार्ड में है।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):आप न केवल अपने अपने साथी का मन बहलाते है बल्कि अपनी भावनाओं को भी सही से व्यक्त करते है। अपने प्रेमी के साथ आध्यात्मिक अंतरंगता का अनुभव करेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): नया वातावरण आपको नए दोस्तों से मिलवाएगा और हो सकता है कि जीवन में किसी खास का आगमन हो जाए। दिमाग में पक रहे रोमांटिक विचारों की वजह से आप अच्छा महसूस करेंगे।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):यह जीवन का वो चरण है जब आप काम और परिवार के कार्यों में भी संतुलन बनाये रखेंगे। आपका गुस्सा रोमांटिक रिश्ते को कसैला कर सकता है लेकिन शांत रहें क्योंकि आपके चार्म से आपका प्रियतम ज्यादा देर दूर नहीं रह पायेगा।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज आपका पूरा ध्यान अपने क्रश को प्रभावित करने पर है जिसके लिए आप अपने बातचीत के कौशल का प्रयोग करें। आपका सोलमेट आपकी शक्ति और आत्मविश्वास के आधार हैं इसलिए उसे नजरअंदाज न करें।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):अगर आप विपरीत लिंग से शर्माते है या असुरक्षित महसूस करते है तो आपमें आत्मविश्वास की कमी है। भरोसा रखें, आपके जैसा इस दुनिया में दूसरा कोई भी नहीं है। एक सकारात्मक रवैये से अगर रिश्ते में आगे बढ़ेंगे तो पूरी दुनिया आपके क़दमों में होगी।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):अचानक कोई रिश्ता टूटने या अलगाव से यह समय चिंता भरा हो सकता है। अपने व्यस्त जीवन से कुछ समय निकाल कर सोचें कि आप क्या चाहते हैं। आज आप अपने हमसफ़र से मिलेंगे और उस रिश्ते में बंधेंगे जिसका सपना आप लम्बे समय से देख रहे हैं। 

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज के दिन आपके लिए केवल दिल के रिश्ते आवश्यक हैं जो आपको सभी चिंताओं से बाहर निकाल कर आनंदित ढंग से जीवन बिताने की प्रेरणा देते हैं। अपने कीमती वक्त में से कुछ पल अपने सोलमेट के लिए भी निकालें। 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): बिज़नेस पार्टनर के परिवार या पड़ोसियों के साथ रिलेशन्स मजबूत होंगे। जीवन में आई प्यार की बहार से आप खुद को खुशकिस्मत महसूस कर रहे हैं। ऐसे ही अपने चाहते के बगीचे को हरा भरा बनाये रखने का प्रयास करते रहें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें