सिंह राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है विशेष करके, विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए ग्रह-गोचर बेहतरीन रहेगा। अच्छी सफलता तो मिलेगी ही संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। परिवारके वरिष्ठ सदस्यों से मतभेद बढ़ने न दें।