फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Venus Transit 2021: समृद्धि कारक शुक्र ग्रह अब धनु राशि में, 8 दिसंबर तक इन राशियों के लिए अच्छे दिन

Sun, 31 Oct 2021 07:51 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
धनु राशि में शुक्र का गोचर - फोटो : अमर उजाला
महान ग्रह शुक्र वृश्चिक राशि की यात्रा समाप्त करके 30 अक्टूबर को सायं 4 बजकर 08 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 8 दिसंबर तक गोचर करेंगे उसके बाद मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वृषभ और तुला राशि के स्वामी शुक्र कन्या राशि में नीचराशिगत तथा मीन राशि में उच्चराशिगत संज्ञक माने गए हैं। इनके राशि परिवर्तन का पृथ्वी वासियों पर सीधा प्रभाव पड़ता है। जिनकी जन्मकुंडली के अनुसार शुक्र शुभ भाव में गोचर करेंगे उनके लिए सभी तरह के भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी और जिनके लिए अशुभ भाव में गोचर करेंगे उन्हें चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सभी बारह राशियों पर इनका प्रभाव कैसा पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि
राशि से नवम भाग्यभाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव आपके लिए बेहद सुखद रहेगा। काफी दिनों से चले आ रहे उतार-चढ़ाव की स्थितियों में कमी आएगी। विलासिता पूर्ण वस्तुओं के क्रय में अधिक व्यय होगा। भाग्य वृद्धि भी होगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। संतानके दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। धर्म एवं अध्यात्म के मामलों में गहरी रूचि रहेगी।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि
राशि से अष्टम आयुभाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव थोड़ा उतार-चढ़ाव अधिक लाएगा। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा और विलंब हो सकता है। जमीन जायदाद से संबंधित मामले आपस में ही सुलझाएं। झगड़े विवाद से दूर रहें। गुप्त शत्रुओं से बचें। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और कठिन प्रयास करने होंगे। केंद्र सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि
राशि से सप्तम आयु भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव बेहतरीन सफलता दिलाएगा। धर्म-कर्म एवं आध्यात्म के मामलों में रुचि बढ़ेगी। विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह के टेंडर आदि का आवेदन करना चाहें तो अवसर अनुकूल रहेगा। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। अपनी रणनीतियों तथा योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव मिलाजुला रहेगा। कई बार आपका काम होते होते रुकेगा। शत्रु नीचा दिखाने की कोशिश तो करेंगे ही आपके अपने ही लोग मुंह मोड़ते नजर आएंगे। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है । यात्रा-देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है विशेष करके, विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए ग्रह-गोचर बेहतरीन रहेगा। अच्छी सफलता तो मिलेगी ही संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। परिवारके वरिष्ठ सदस्यों से मतभेद बढ़ने न दें।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव सुखद रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हैं तो समय अच्छा है। मित्रों एवं संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य अथवा व्यापार आरंभ करना चाहें या किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा।

8 of 13
राशि
तुला राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए शुक्र आप में पौरूष शक्ति की वृद्धि करेंगे यद्यपि, कई तरह के उतार-चढ़ाव का भी सामना करना पड़ेगा। परिवार के सदस्यों से मतभेद न पैदा होने दें। हो सकता है अलगाववाद की स्थिति भी उत्पन्न हो सावधान रहें। धर्म एवं अध्यात्म के प्रति उन्नति होगी। नौकरी में पदोन्नति तथा मान-सम्मान की वृद्धि होगी। आपके द्वारा लिएगए निर्णय तथा किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव आपके लिए आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करेगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। अपनी वाणी कुशलता एवं नेतृत्व शक्ति के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। ससुराल पक्ष से मतभेद न बढ़ने दें। विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा और विलंब हो सकता है। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्यो का निपटारा होगा।

10 of 13
राशि
धनु राशि
आपकी राशि में शुक्र का प्रवेश सफलता तो देगा लेकिन काफी उतार चढ़ाव भी लाएगा ये मानसिक रूप से कहीं न कहीं आपको परेशान भी करेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में नौकरी आदि के लिए आवेदन करना चाहें तो भी अवसर बेहतरीन रहेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। विवाह संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा।

11 of 13
राशि
मकर राशि
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए शुक्र विलासितापूर्ण वस्तुओं पर अधिक खर्च कराएंगे। अत्यधिक भागदौड़ के परिणामस्वरुप आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी अथवा किसी भी तरह के विवाद आपस में सुलझा लेना समझदारी होगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए कठिन प्रयास करने होंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए भी किया गया प्रयास सफल रहेगा।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि
राशि से एकादश लाभ स्थान में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों अथवा बड़े भाइयों से भी सहयोग मिलेगा। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। कोई भी बड़े से बड़ा व्यापार आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव आपको बहुमुखी प्रतिभा का धनी बनाएगा। अपने साहस एवं पराक्रम के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त करेंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह के टेंडर आदि का आवेदन भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। अपनी ऊर्जाशक्ति का सदुपयोग करते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। योजनाएं गोपनीय रखें और जबतक उसे पूर्ण न कर लें सार्वजनिक न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें