फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्र का तुला में गोचर: इन 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, 64 दिनों तक मिलेगा लाभ

Wed, 02 Sep 2026 11:12 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Venus Enter In Libra 2026: शुक्र राशि परिवर्तन कुछ राशि वालों का भाग्य चमका सकता है। इन राशि वालों को सफलता, धन लाभ, व्यापार मुनाफा व मनचाही यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। आइए इन भाग्यशाली राशियों को जान लेते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
Shukra Rashi Parivartan 2026 - फोटो : अमर उजाला
Venus Enter In Libra 2026: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को सबसे शुभ ग्रहों में गिना जाता है, क्योंकि वह भौतिक सुख, विलासिता, आकर्षण और प्रेम के कारक ग्रह हैं। उनका प्रभाव व्यक्ति के जीवन में सुख-सुविधाओं के साथ-साथ रचनात्मकता और व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ाता है। ज्योतिष में शुक्र को वृषभ और तुला राशि का स्वामित्व प्राप्त है। मान्यता है कि जब शुक्र इन दोनों राशियों में गोचर करते हैं, तो उनका प्रभाव सामान्य से अधिक मजबूत हो जाता है। इसका सकारात्मक असर इन दोनों राशियों के साथ-साथ अन्य राशियों पर भी देखने को मिल सकता है। वर्तमान में शुक्र तुला राशि में प्रवेश कर चुके हैं। वह करीब 64 से 66 दिनों तक इसी राशि में रहेंगे। इस दौरान कुछ राशि वालों पर शुक्र की विशेष कृपा बनी रह सकती है। इनके करियर, कारोबार, धन और निवेश से जुड़े मामलों में अच्छे परिणाम मिलने के योग बनेंगे। आइए जानते हैं कौन सी राशियां इस दौरान लकी रह सकती हैं।
Budh Gochar 2026: विश्वकर्मा पूजा पर दक्षिणामुखी हो जाएंगे बुध, इन 4 राशियों पर होगी धन की बारिश
वास्तु: भूलकर भी ऐसे न रखें अपना ऑफिस बैग, करियर और धन पर पड़ता सकता है असर
विज्ञापन

2 of 4
Shukra Rashi Parivartan 2026 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए इस समय गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। आपको विशेष लाभ मिलने के योग हैं। व्यापारियों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा और कारोबार में प्रगति देखने को मिल सकती है। पुराने निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। संतान पक्ष से भी आपको लाभ मिलेगा। वहीं, नौकरीपेशा जातकों के जीवन में भी कुछ महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और क्षमता की सराहना हो सकती है।शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से आपके भाग्य में वृद्धि होगी।
सितंबर में इन 3 राशि वालों पर बढ़ेगा परेशानियों का दबाव, नौकरी-सेहत सहित धन के मामले में बरतें सावधानी
विज्ञापन

3 of 4
Shukra Rashi Parivartan 2026 - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि वालों को सफलता की प्राप्ति होगी। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापारियों को कोई लाभकारी डील मिल सकती है, जिससे भविष्य में अच्छी कमाई के रास्ते खुलेंगे। रिश्तों में पहले के मुकाबले बेहतर मिठास खुलेगी। जो लोग कारोबार से जुड़े हैं, उनकी आय में अच्छा इजाफा होने के योग हैं। निवेश से संबंधित मामलों में भी आपको फायदा मिल सकता है। आपको कई तरह के बेहतरीन लाभ के मौके मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ रुके हुए काम भी गति पकड़ सकते हैं।
गजकेसरी राजयोग से इन राशि वालों को होगा जबरदस्त लाभ, घर-नौकरी-व्यापार में बढ़ेगा सुख
विज्ञापन

4 of 4
Shukra Rashi Parivartan 2026 - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि वालों को इस दौरान किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। लंबे समय से अटके काम गति पकड़ेंगे और उन्हें पूरा करने में सफलता मिल सकती है। व्यापार में नए तरह की डील होने के योग हैं, जिससे भविष्य में लाभ प्राप्त हो सकता है। कला के क्षेत्र में निखार आएगा। आर्थिक मामलो में आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के अवसर मिलेंगे। जो लोग प्रॉपर्टी से जुड़े काम कर रहे हैं, उन्हें भी इस दौरान अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक मामलों में भी स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है।
वृषभ राशि के जातकों के करियर के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा महीना, पढ़ें सितंबर का मासिक राशिफल
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें