Mangal And Shukra Ka Rashi Parivartan 2021: 6 सितंबर का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। दो बड़े ग्रह अपनी-अपनी राशि का परिवर्तन करने वाले हैं। ये दो ग्रह हैं शुक्र और मंगल। शुक्र कन्या राशि को छोड़कर तुला राशि में प्रवेश करेंगे जबकि मंगल का कन्या राशि में गोचर होगा। सुख-वैभव और सौंदर्य प्रदान करने वाले शुक्र ग्रह 6 सितंबर 2021 को दोपहर 12 बजकर 39 मिनट पर कन्या राशि को छोड़कर तुला राशि में प्रवेश करेंगे। जबकि साहस और पराक्रम के कारक ग्रह मंगल इस दिन कन्या राशि में आ जाएंगे। एक ही दिन पर दो ग्रहों का राशि परिवर्तन सभी राशियों के जातकों पर कुछ न कुछ प्रभाव जरूर पड़ेगा।
मंगल ग्रह को ऊर्जा, पराक्रम, साहस और आत्मविश्वास का कारक ग्रह माना गया है। मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल ग्रह होते हैं। मंगल ग्रह कर्क राशि में नीच के होते है और मकर राशि में उच्च के माने गए हैं। शुक्र के राशि परिवर्तन से जातकों के वैवाहिक और लग्जरी जीवन में बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। शुक्र ग्रह को दो राशियों का स्वामित्व प्राप्त है। वृषभ और तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह होते हैं। कन्या राशि में शुक्र नीच के और मीन राशि में शुक्र उच्च के होते हैं। इन दोनों ग्रहों के राशि परिवर्तन होने पर चार राशियों पर सबसे अच्छा प्रभाव पड़ेगा।