vakri shani 2020 शनि 11 मई से लेकर 29 सितंबर 2020 तक अपनी स्वयं की राशि मकर में वक्री होने जा रहे हैं। ज्योतिष में वक्री चाल को उल्टा यानी पीछे की ओर चलना कहते हैं। शनि अभी मकर राशि में सीधी चाल से बहुत ही धीमी गति से भ्रमण पर हैं। शनि एक राशि में करीब ढाई सालों तक रहते हैं। शनि के वक्री होने तक कुछ राशियों पर शुभ तो कुछ राशियों पर अशुभ असर पड़ेगा।
शनि कब होंगे वक्री
शनिदेव 11 मई की सुबह 09 बजकर 27 मिनट पर अपनी ही राशि 'मकर' में वक्री हो रहे हैं ये पुनः 29 सितंबर को मार्गी होंगे। इस प्रकार शनि 4 माह 18 दिनों तक वक्र गति से चलेंगे।
शनि साढ़े साती और ढैय्या से बचने के लिए शनि धाम कोकिलावन में कराएं तेल अभिषेक