फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकी राशियां: इन राशियों के लिए खुशियों भरा रहेगा अक्तूबर-नवंबर और दिसंबर, मिलेगी मनचाही सफलता

Mon, 21 Sep 2026 11:34 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Predictions Till December 2026: ज्योतिषियों के अनुसार, अक्तूबर-नवंबर और दिसंबर तक का समय कुछ राशि वालों के लिए खास रहने वाला है। जातकों को मनचाही सफलता, धन की प्राप्ति और व्यापार में विस्तार की नई योजनाएं प्राप्त होने की अधिक संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
1 of 4
Predictions Till December 2026 - फोटो : अमर उजाला
Predictions Till December 2026: साल 2026 अब समाप्ति की ओर बढ़ रहा है और इसके सिर्फ तीन महीने बाकी हैं। लेकिन यह समय धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहेगा। माना जा रहा है कि, जहां इन महीनों में कई बड़े त्योहारों का संयोग बनेगा, वहीं ग्रहों की चाल का भी जातकों के जीवन पर खास प्रभाव देखने को मिलेगा। ज्योतिषियों की मानें, तो अक्तूबर माह में 2026 का बड़ा गोचर होने वाला है, जब नवग्रहों के गुरु बृहस्पति का गोचर सिंह राशि में होगा। इसके अलावा राहु-केतु भी अपनी चाल बदलेंगे। वहीं, ग्रहों का नक्षत्र परिवर्तन और युति निर्माण का शुभ असर भी कई राशि वालों के लिए खास रहेगा। ऐसे में इन सभी ग्रहों की चाल के प्रभाव से कुछ राशि वालों को मनचाही सफलता, रिश्तों में प्रेम और नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। साथ ही सभी अटके काम मनचाहे तरीकों से पूर्ण होने के योग हैं। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।

साल 2027 में शनि की चाल में होगा बड़ा परिवर्तन, इस राशि से खत्म होगी साढ़ेसाती और शुरू होगा अच्छा समय
विज्ञापन

2 of 4
Predictions Till December 2026 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
  • कर्क राशि वालों का भाग्योदय हो सकता है।
  • जातकों को मनचाही सफलता मिलने के योग बनेंगे। 
  • कार्यक्षेत्र में बदलाव आपके पक्ष में रहेगा।
  • अगर किसी नए काम का प्रारंभ करने जा रहे थे, तो उसमें आप मनचाही सफलता हासिल करेंगे।
  • परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। 
  • विदेश से जुड़े कार्य करने वालों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। 
  • वैवाहिक जीवन में सुख और प्रेम बढ़ेगा।
  • कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है।
 

अक्तूबर में गुरु गोचर से बदलेगी इन 4 राशियों की आर्थिक स्थिति, धन, नौकरी और कारोबार में बनेंगे अच्छे योग

विज्ञापन

3 of 4
Predictions Till December 2026 - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
  • सिंह राशि वालों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
  • घर-परिवार में आपका प्रभाव पहले की तुलना में अधिक बढ़ेगा। 
  • कोई गाड़ी या घर खरीदने की इच्छा पूरी होगी।
  • बाजार में फंसे हुए धन को वापस पाने के लिए भी विशेष प्रयास करने पड़ सकते हैं। 
  • सही रणनीति और धैर्य के साथ किए गए प्रयासों से सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
  • व्यापार में अच्छा मुनाफा और कोई अच्छी डील हो सकती है।
  • भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।

बुध-गुरु की शुभ दृष्टि से खुलेगा तरक्की का रास्ता, इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं कमाई और तरक्की के रास्ते

विज्ञापन

4 of 4
Predictions Till December 2026 - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
  • तुला राशि वालों को आने वाले समय में कई परेशानियों से राहत मिलती नजर आएगी। 
  • करियर अथवा कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। 
  • इस दौरान किसी प्रिय व्यक्ति से मेल-मुलाकात का संयोग भी बन सकता है। 
  • शादी के लिए घर में बात करेंगे, जिसमें सबका साथ आपको प्राप्त होने वाला है।
  • करियर को लेकर भी अच्छा मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
  • रिश्तों में आपसी विश्वास और आकर्षण बढ़ेगा।
  • व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में कुछ अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं।



साप्ताहिक राशिफल 21-27 सितंबर: इन 5 राशियों पर रहेगी ग्रहों की विशेष कृपा, पढ़ें 12 राशियों का हाल

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें