फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 से 24 अक्तूबर तक इन राशि वालों का रहेगा गोल्डन टाइम, मिलेगी नौकरी और बढ़ेगा घर-गाड़ी का सुख

Thu, 08 Oct 2026 10:56 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Surya Nakshatra Gochar 2026: सूर्य 11 अक्तूबर को नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। उनका यह गोचर इन 3 राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। ज्योतिषियों के अनुसार, सूर्य का यह नक्षत्र 24 अक्तूबर तक प्रभावी रहेगा, इसलिए यह अवधि इन जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाली हैं।
विज्ञापन
1 of 4
Surya Nakshatra Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
Surya Nakshatra Gochar 2026: सूर्य जल्द ही नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। वह 11 अक्तूबर 2026 को मंगल के नक्षत्र चित्रा में प्रवेश करेंगे और 24 अक्तूबर तक इसी नक्षत्र में बने रहेंगे। ज्योतिष में सूर्य और मंगल के बीच गहरी मित्रता मानी जाती है। सूर्य को जहां ग्रहों का राजा कहा जाता है, वहीं मंगल को ग्रहों का सेनापति माना जाता है। ऐसे में जब सूर्य मंगल के नक्षत्र या राशि में गोचर करते हैं, तो उनकी इस मित्रता का सकारात्मक प्रभाव कुछ राशि वालों के जीवन पर देखने को मिल सकता है। मान्यता है कि सूर्य के इस नक्षत्र परिवर्तन से कुछ जातकों को धन लाभ, आत्मविश्वास, मान-सम्मान और करियर में सफलता मिल सकती है। साथ ही, मनचाही इच्छाओं को पूरा करने के अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि 11 से 24 अक्तूबर तक सूर्य का यह नक्षत्र गोचर किन 3 राशि वालों के लिए लकी साबित हो सकता है।

बुध उदय से चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, करियर में सफलता के साथ धनलाभ के भी योग
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Surya Nakshatra Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। रोजगार की तलाश में जुटे लोगों को मनचाहा अवसर मिलने की संभावना है। आपके लिए यह समय कई सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। इस दौरान सरकारी नौकरी की इच्छा पूरी होने के साथ विदेश यात्रा से जुड़े अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। करियर में नए रास्ते खुलने और मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं।
लकी राशियां: 17 अक्तूबर से इन राशि के लोगों को मिलेंगी खुशियां, सफलता-सम्मान के बनेंगे योग
विज्ञापन

3 of 4
Surya Nakshatra Gochar 2026 - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह समय और भी खास रहने वाला है, क्योंकि सूर्य आपकी राशि के स्वामी हैं। ऐसे में सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन का सकारात्मक प्रभाव आपको मिल सकता है। इस दौरान आपकी कई मन की इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। नौकरी में मनपसंद स्थान पर स्थानांतरण की इच्छा पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के साथ मान-सम्मान में भी वृद्धि होने के योग हैं। व्यापार में कोई अच्छी डील मिलेगी।
6 नवंबर को कन्या राशि में प्रवेश करेंगे शुक्र, मेष समेत इन 3 राशियों को धनलाभ के योग
विज्ञापन

4 of 4
Surya Nakshatra Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन भाग्यशाली साबित हो सकता है। निवेश से जुड़े फैसलों में भी सोच-समझकर कदम उठाने पर सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। इस दौरान सूर्य कन्या राशि में ही स्थित रहेंगे, जिसका लाभ आपको मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता के साथ नए अवसर प्राप्त होने और अटके हुए काम पूरे होने के योग बन रहे हैं।
शारदीय नवरात्रि: पहले दिन इन 4 राशियों पर बरसेगी मां दुर्गा की कृपा, पूरी होंगी बड़ी मनोकामनाएं
मंगल गोचर का शुभ प्रभाव, इन राशि वालों को कारोबार में फायदा और नौकरी-परीक्षा में सफलता

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें