फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य कन्या गोचर: 17 सितंबर से इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर में मिलेगी मनचाही सफलता

Tue, 15 Sep 2026 10:54 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Surya Gochar 2026: सूर्य कन्या राशि गोचर से कुछ राशियों को मनचाही सफलता की प्राप्त होगी। साथ ही जातकों का भाग्योदय भी संभव है। आइए इन 3 लकी राशियों को जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
Surya Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला AI
Surya Gochar 2026: 17 सितंबर 2026 को सूर्य कन्या राशि में गोचर करने जा रहे हैं। सूर्य के इस राशि परिवर्तन को कन्या संक्रांति कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य एक राशि में करीब एक महीने तक रहते हैं और इसके बाद ही अगली राशि में प्रवेश करते हैं। इस दौरान उनकी अन्य ग्रहों के साथ युति बनती है, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलता है। वर्तमान में ग्रहों के राजा सूर्य अपनी राशि सिंह में विराजमान हैं और अब 17 सितंबर को कन्या में प्रवेश करेंगे। इस दौरान बुध के साथ उनकी युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिषीय दृष्टि से यह योग कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। इसके प्रभाव से भाग्य का साथ मिलने के साथ करियर में नए अवसर और मनचाही सफलता प्राप्त हो सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं किन राशियों का भाग्योदय होने वाला है।
विज्ञापन

2 of 4
Surya Gochar 2026 - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह समय बेहद शुभ रहने वाला है। उन्हें जीवन के कई क्षेत्रों में मनचाही सफलता मिल सकती है। इस दौरान नए लोगों से मुलाकात होगी, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। कारोबार से जुड़े लोग किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। आय के नए-नए अवसर मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी। किसी यात्रा पर जाने की योजना भी सफल होती दिख रही है।
मंगल कर्क गोचर 2026: इन 3 राशि वालों पर भारी पड़ेंगे नीच के मंगल, नौकरी-कारोबार से रिश्तों तक बढ़ेगी टेंशन
लकी राशियां: 12 साल बाद गुरु का होगा सिंह में महागोचर, इन 3 राशि के लोग होंगे मालामाल और चमकेगी किस्मत
विज्ञापन

3 of 4
Surya Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि वालों को करियर के मनचाहे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के मान-सम्मान और प्रभाव में वृद्धि होने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और क्षमता की पहचान होगी। इस दौरान कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी मिल सकती है, जो भविष्य में तरक्की का रास्ता खोल सकती है।  उच्च पदों पर बैठे लोगों से भी आपको सराहना मिल सकती है। किसी यात्रा पर जाने की योजना सफल होती दिख रही है और इससे आपको नए अनुभव व अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
मंगल करेंगे कर्क राशि में गोचर, 55 दिनों तक इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ और पूरे होंगे सपने
विज्ञापन

4 of 4
Surya Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए यह समय किसी चमत्कार से कम नहीं रहेगा। आय में बढ़ोतरी होने के साथ अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आमदनी बढ़ाने के नए-नए रास्ते खुल सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लंबे समय से धन से जुड़ी कोई योजना पूरी हो सकती है। पुराने लेन-देन में आपको धन हाथ लग सकता है। आर्थिक लाभ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। परिवार के साथ भी खुशनुमा समय बिताने का अवसर मिलेगा।

साप्ताहिक राशिफल: सितंबर के तीसरे सप्ताह में इन 4 राशियों को मिलेंगे नए अवसर, पढ़ें 12 राशियों का हाल
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें