फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 फरवरी को कुंभ राशि में सूर्य ग्रह का होगा गोचर, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

Mon, 05 Feb 2024 10:44 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सूर्य गोचर 2024 - फोटो : अमर उजाला
Surya Gochar 2024: ब्रह्मांड में स्थित सभी ग्रह निश्चित समय अंतराल में राशि परिवर्तन करते रहते हैं। इन ग्रह गोचरों का सभी राशियों के जातकों पर शुभ और अशुभ प्रभाव देखने को मिलता है। सूर्य देव भी कुंभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं। कुछ राशियों को इसका लाभ प्राप्त होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य देव 13 फरवरी को दोपहर 03: 31 मिनट पर कुंभ राशि में  गोचर करने जा रहे हैं। सूर्य के कुंभ राशि में गोचर से कुछ राशियों को काफी लाभ प्राप्त होगा। आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में। 
गुरु-शनि ग्रह करेंगे के दोहरा गोचर, इन राशियों की पलटेगी किस्मत
राशि परिवर्तन: फरवरी में होगा 4 ग्रहों का गोचर, इन राशि के जातक रहें सावधान

वास्तु उपाय: घर में इन स्थानों पर भूलकर भी न रखें तुलसी का पौधा, झेलनी पड़ सकती है परेशानी
षटतिला एकादशी 2024: ऐसे करें भगवान विष्णु को प्रसन्न, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, महत्व और व्रत पारण का समय
विज्ञापन

2 of 5
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य देव का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। आपके सारे रुके हुए काम पूर्ण हो जाएंगे। इस दौरान छात्रों को मन मुताबिक सफलता मिलेगी, जिससे उनका मन प्रसन्न रहेगा। काफी लंबे समय से चल रहा कानूनी विवाद शीघ्र ही सुलझ जाएगा। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। इस दौरान आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि 
वृषभ राशि के जातकों को सूर्य गोचर के दौरान आध्यात्मिक कार्यों में जातकों की रुचि बढ़ेगी। इस दौरान मिल रहे समय का सदुपयोग करें, ताकि बेहतर परिणाम मिल सके। आपको समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। यदि आप शेयर मार्केट में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह समय बहुत अच्छा है।

4 of 5
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातकों पर सूर्य देव की विशेष कृपा होने वाली है। इसके साथ ही माता लक्ष्मी भी प्रसन्न रहेगी। लंबे समय से रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को भी सुनहरा मौका मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। यदि आप विदेश जाने का सपना देख रहे हैं, तो बहुत जल्द आपका यह सपना पूरा भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि 
तुला राशि के जातकों को सूर्य देव के गोचर से दौरान रुका हुआ धन आपको वापस मिलेगा। इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगी। यदि आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। नई गाड़ी, बांग्ला या जमीन खरीदने से घर में खुशहाली आएगी। पार्टनर के साथ कहीं भी घूमने जाएं ताकि रिश्ते में मजबूती आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें