फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य के कर्क राशि में गोचर से इन सात राशि वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें

Wed, 15 Jul 2020 12:04 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
कर्क संक्रांति 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्य एक शक्तिशाली क्रूर ग्रह है। यह सभी ग्रहों का राजा है। सूर्य ग्रह 16 जुलाई को कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहा है। सूर्य के गोचर को संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है। यह जिस राशि में जाता है उसी राशि के नाम से संक्रांति पड़ती है। अतः 16 जुलाई को कर्क संक्रांति है। कर्क राशि में सूर्य के गोचर का सात राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। सात राशि के लोगों को पारिवारिक कलह, आर्थिक नुकसान अथवा अन्य प्रकार के कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। ये सात राशि इस प्रकार हैं- 
विज्ञापन

2 of 8
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष 
राशि से चतुर्थभाव में सूर्य का गोचर आरंभ में कुछ पारिवारिक कलह के कारण मानसिक अशांति दे सकता है किंतु, अन्य ग्रह गोचर के शुभप्रभाव के परिणाम स्वरूप कामयाबियों का सिलसिला बढ़ता रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें परिवार के बड़े सदस्यों से मतभेद न पैदा होने दें। मकान वाहन के क्रय का स्थापना तो पूर्ण हो ही सकता है सामजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

3 of 8
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन
राशि से धनभाव में सूर्य का गोचर आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बनाएगा। काफी दिनों का दिया गया धन वापस आ सकता है। किंतु परिवार में कलह तथा अलगाव की स्थिति पैदा हो सकती है। इसे ग्रह योग समझकर बढ़ने न दें। स्वास्थ्य पर कुछ प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा अग्नि विष एवं दवाओं के रिएक्शन से बचें। कार्य क्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें।

4 of 8
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क
आपकी राशि में सूर्य का आना कुछ शारीरिक पीड़ा तो दे सकता है किंतु आपके साहस एवं शौर्य की सराहना होगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के जुड़े हुए प्रतिष्ठानों से संबंधित कोई भी बड़ा कार्य निकलवाना हो तो अवसर अच्छा है। विद्यार्थियों के लिए भी समय उत्तम रहेगा। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। दैनिक व्यापारियों के लिए लाभ के अवसर बढ़ेंगे।
विज्ञापन

5 of 8
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह
राशि से हानि भाव में सूर्य का गोचर मिलाजुला फल देगा। हो सकता है आपको कष्टकारक यात्रा भी करनी पड़े अथवा किसी संबंधी या मित्र से अशुभ समाचार की प्राप्ति भी हो किंतु, शत्रु परास्त होंगे मुकदमों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य विशेष करके बाई आंख का ध्यान रखें शरीर में कैल्शियम की कमी न होने दें। मासांत परिस्थितियां आपके पक्ष में होती जाएंगी धैर्य बनाए रखें।
विज्ञापन

6 of 8
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
धनु
राशि से अष्टमभाव में सूर्य का गोचर आपको महाप्रतापी तो बनाएगा किंतु किसी न किसी कारण से आपको मानसिक पीड़ा परेशान करेगी। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचते रहें यद्यपि गुप्त शत्रु परास्त होंगे। माह के अंतिम सप्ताह से ग्रह गोचर में सुधार के परिणाम स्वरूप कार्यक्षेत्र का विस्तार भी होगा और अच्छी सफलता भी मिलेगी। दैनिक व्यापारियों के लिए समय और अनुकूल।
विज्ञापन

7 of 8
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मकर
राशि से सप्तम भाव में सूर्य का गोचर दांपत्य जीवन के लिए बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता यहां तक कि शादी विवाह से संबंधित वार्ता में भी विलंब हो सकता है। ससुराल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने न दें। व्यापारियों के लिए समय अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझायें। संतान संबंधी चिंता से तो मुक्ति मिलेगी ही नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति के भी योग।
विज्ञापन

8 of 8
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कुंभ
राशि से शत्रुभाव में सूर्य का गोचर आपको शत्रुमर्दी तो बनाएगा किंतु कई बार देखा गया है कि इसका स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है विशेषकर के हृदय रोग से बचना पड़ेगा। ऐसे समय में कर्ज के लेनदेन से भी बचें जहां तक हो सके झगड़े विवाद से दूर रहें। मित्रों अथवा संबंधियों के द्वारा अशुभ समाचार भी मिल सकता है। भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय नुकसान दे सिद्ध हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें