वृष
वृषभ राशि के जातक भी काफी सुविधा संपन्न और ऐशो आराम से अपना जीवन व्यतीत करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि के जातकों का स्वामी शुक्र होता है। ज्योतिष में शुक्र को सुख, वैभव, सौंर्दयता और ऐशोआराम का कारक ग्रह माना गया है। इस कारण जिन जातकों की राशि वृष होती है वह काफी भाग्यशाली और धनवान होते हैं। इस राशि के लोगों को हमेशा किस्मत का साथ मिलता है। इन्हें अच्छी नौकरी और मान-सम्मान दोनों प्राप्त होता है।