सूर्य 13 फरवरी को दोपहर बाद 03 बजकर 45 मिनट पर मकर राशि की यात्रा समाप्त करते कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 36 मिनट तक गोचर करेंगे
जगतात्मा सूर्य 13 फरवरी को दोपहर बाद 03 बजकर 45 मिनट पर मकर राशि की यात्रा समाप्त करते कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 36 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद मीन राशि में चले जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का सभी जातकों पर प्रत्यक्ष प्रभाव पड़ता है। कुंभ राशि पर इनका गोचरकाल अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन
2 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि-
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव हर तरह से बेहतरीन सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा। कार्य-व्यापार में उन्नति तो होगी ही लिए गए निर्णयों की सराहना भी होगी। उच्चाधिकारियों से संबंध मजबूत बनेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से भी सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय नुकसान देय रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।
विज्ञापन
3 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि-
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव पद और गरिमा की वृद्धि कराएंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेंगी। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग। जमीन-जायदाद संबंधी विवाद हल होंगे। मकान अथवा वाहन का भी क्रय कर सकते हैं।
4 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव मिश्रित फल प्रदान करेगा। धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालय आदि में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान-पुण्य करेंगे। अपने साहस और पराक्रम के बलपर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास कर रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेंगी।
विज्ञापन
5 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिलाएगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें, अग्नि विष तथा दावाओं के रिएक्शन से बचें। किसी सम्मान अथवा पुरस्कार की भी घोषणा हो सकती है। आर्थिक उन्नति भी और होगी महंगी वस्तुओं क्रय करेंगे। काफी दिनों का दियागया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। जमीन-जायदाद से संबंधित मामलों आपस में सुलझा लेना समझदारी रहेगी।
विज्ञापन
6 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि-
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव कार्य व्यापार की दृष्टि से तो बेहतर रहेगा किंतु कहीं न कहीं दांपत्य जीवन में कड़वाहट आ सकती है। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। साझा व्यापार में कुछ मतभेद गहरा सकता है। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से समय बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन
7 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि-
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सोची-समझी रणनीतियां तो कारगर होगी ही किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने का संकेत। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा भी कर सकते हैं। किसी महंगी वस्तु का कार्य करेंगे। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा वह धन समय पर मिलने में संदेह रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।
8 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि-
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव बेहतरीन सफलता कारक रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। प्रेम विवाह में भी अड़चने आएंगी किंतु कार्य व्यापार की दृष्टि से समय उत्तम रहेगा। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। नव-दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों से संबंध मजबूत होगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से भी सहयोग मिलेगा। किसी अप्रत्याशित शुभसमाचार से पारिवारिक माहौल खुशनुमा हो जाएगा।
9 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि-
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता किंतु कार्य व्यापार की दृष्टि से समय उत्तम रहेगा। सफलताओं के बावजूद किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना ही पड़ेगा। जमीन-जायदाद संबंधी विवाद हल होंगे। कष्ट कर यात्रा भी करनी पड़ सकती है। यात्रा के समय सामान चोरी होने से बचाएं। अपनी रणनीतियां तथा योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे।
10 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव आप में अप्रत्याशित ऊर्जाशक्ति का संचार कर देगा। काफी दिनों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। इस अवधि के मध्य आपके सभी निर्णय सफल रहेंगे। परिवार में छोटे सदस्यों से अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। सरकारी विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी दूसरे देश के लिए वीजा आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेंगी। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें।
11 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि-
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव कई तरह के उतार-चढ़ाव का सामना करवाएगा। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग तो बनेगा ही काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। दाहिनी आंख से संबंधित समस्या से भी सावधान रहें। विवादित मामले कोर्ट कचहरी से बाहर ही सुलझाएं। कार्य क्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे सावधान रहें।
12 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि-
आपकी राशि में गोचर करते हुए सूर्यदेव का प्रभाव पद-प्रतिष्ठा की वृद्धि तो कराएगा किंतु कहीं न कहीं स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव भी डालेगा। शारीरिक पीड़ा की संभावना अधिक रहेगी। शरीर में कैल्शियम की कमी न होने दें। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। लिएगए निर्णयों की सराहना होगी। दांपत्य जीवन में कड़वाहट न आने दें। शादी-विवाह से संबंधित मामलों में थोड़ा और समय लगेगा। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेगी।
मीन राशि-
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करवाएगा। तीर्थ यात्रा पर अधिक खर्च होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। जमीन जायदाद संबंधी मामले हल होंगे। इस अवधि के मध्य स्वास्थ्य के प्रति अत्यधिक सावधान रहें। कोई भी कार्य जब तक पूर्ण न हो जाए उसे सार्वजनिक न करें। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें।