Surya Gochar 2024
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
सूर्य के नक्षत्र गोचर के शुभ प्रभाव से नौकरी में तरक्की का अवसर मिलेगा। मेष राशि के जातकों द्वारा आर्थिक क्षेत्र में किया गया प्रयास सफल होगा। यदि आप नौकरी में बदलाव का प्रयास कर रहे हैं तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। नौकरी में बदलाव के प्रयास सफल होंगे। बेरोजगार लोगों को रोजगार की प्राप्ति होगी। पिता से संबंध बेहतर बनाकर रखना फायदेमंद होगा लेकिन पिता की सेहत को लेकर परेशानी भी हो सकती है।