Aaj Ka Love Rashifal: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): दिन में आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है। जो आपको कहीं न कहीं सुकून देने वाली हो सकती है। मेलजोल बढ़ाने का दिन होगा। उत्साह में कोई कमी नहीं होगी। आपके नए संबंध के प्रबल संकेत हैं।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): दोस्तों संग आप बाहर जा सकते हैं। प्रेम-प्रसंग के लिए दिन उत्तम रहेगा। दांपत्य जीवन में आज खुशी के पल आएंगे। अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो दिल की बात कहने में आज सफल होंगे।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज आपको अपने प्रेम जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथी की भावनाओं का आपको ख्याल रखना होगा। आपका आकर्षण के प्रति भाव रहेगा। अपनी लव लाइफ के कारण आप अपना कार्य बाधित कर सकते हैं। इससे भविष्य में आने वाली प्लानिंग रुक सकती है।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपको अपने पार्टनर की खुशियों का विशेष ध्यान देना होगा। खुशी के अवसर पर लाभ उठाना न भूलें। लेकिन अपनी लव लाइफ के कारण आप अपना कार्य बाधित कर सकते हैं। इससे भविष्य में आने वाली प्लानिंग रुक सकती है।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): जीवनसाथी का आज आपको अच्छा साथ मिलेगा। साथी के साथ आज खुशी के पल बिताएंगे। इससे आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंध के लिए भी आज का दिन काफी सुकून भरा रहेगा।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज का दिन प्रेम के मामले में कुछ सावधानी बरतने को रहेगा। साथी संग किसी मुद्दे पर बहस हो सकती है जिसे आपको बहुत ही तालमेल के साथी हर करना होगा। वरना दाम्पत्य जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती है। जो लोग किसी अपने को आज प्रेम का इजहार करना चाहते हैं तो वे कर सकते हैं।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आपको अपने आसपास नजरे दौड़ना होगा जहां पर आपका कोई इंतजार कर रहा होगा। प्रेमी जोड़ों को आज के दिन कुछ सुखद परिणाम मिल सकता है। आज जीवनसाथी को अपने साथी के मूड को भांपकर ही बात करनी चाहिए।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज खुशियों के पल आपको मिलेंगे। वैवाहिक जीवन जीने वाले जातक अपने साथी की कोई बात मानकर खुशियां बांट सकते हैं। लेकिन प्रेमी/प्रेमिका के जीवन में आज कुछ परेशानी आ सकती है।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): प्रेम जीवन जीने वाले जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला हो सकता है। दांपत्य जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो आज थोड़ा संयम से काम लें। कुछ भी ऐसा न करें जिससे वह नाराज हो जाए।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): लव लाइफ के लिए आज का दिन बहुत ही बेहतर साबित हो सकता है। प्रेमी अपने साथी संग रोमांटिक यात्रा पर जा सकता है। पति-पत्नी के रिश्तों में पहले के मुकाबले आज कुछ मिठास आएगी।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): प्रेम जीवन जीने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ तनाव रह सकता है। ऐसे में आपको बहुत ही सोच-समझकर कोई कदम उठाना होगा। किसी खास योजना में आपको बहुत ही संभलकर चलना होगा।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): जो लोग किसी से एकतरफ प्रेम करते थे आज का दिन उनके लिए बहुत अच्छा साबित हो सकता है। आपका प्रेम का प्रस्ताव स्वीकार्य किया जा सकता है। वैवाहिक जीवन जीने वाले जातको के लिए आज दिन रोमांटिक रहेगा। एक दूसरे का अच्छा साथ आपको मिलेगा।