फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्रादित्य योग से इन राशि वालों को मिलेगा सुख, नवंबर तक चमकेगा भाग्य और होगा लाभ

Wed, 21 Oct 2026 12:10 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Shukraditya Yog 2026: सूर्य तुला राशि में गोचर कर चुके हैं, जहां पहले से शुक्र विराजमान हैं। दोनों ग्रहों की युति से शुक्रादित्य योग बन रहा है। मान्यता है कि इससे कुछ राशि वालों को सुख-सौभाग्य, आर्थिक लाभ और करियर में तरक्की मिल सकती है।
 
विज्ञापन
1 of 4
Shukraditya Yog 2026 - फोटो : अमर उजाला AI
Shukraditya Yog 2026: सूर्य तुला राशि में गोचर कर चुके हैं। यह गोचर बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि इस राशि में पहले से ही सुख-सौभाग्य और ऐश्वर्य के कारक शुक्र विराजमान हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य और शुक्र की युति से शुक्रादित्य योग का निर्माण होता है। इस योग का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर देखने को मिल सकता है। मान्यता है कि शुक्रादित्य योग के प्रभाव से सुख-सुविधाओं में वृद्धि, प्रेम संबंधों में मधुरता और करियर में सफलता के अवसर मिल सकते हैं। ऐसे में तुला राशि में बन रहे इस योग से किन राशियों के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है और किनका भाग्य चमक सकता है, आइए जानते हैं।
गुरु का राशि परिवर्तन, जानिए वृषभ राशि वालों की नौकरी-व्यापार और आर्थिक स्थिति पर कैसा होगा असर
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Shukraditya Yog 2026 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह योग शुभ परिणाम लेकर आ सकता है। भाग्य का साथ मिलने से कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है। नई तरह की जिम्मेदारियां और नए तरह के अवसर मिल सकता है। साथ ही, नए अवसरों से लाभ होने के योग बन सकते हैं। प्रेम जीवन आपका खुशियों से भरा रहेगा। पहले किए गए निवेश से भी लाभ मिलने की उम्मीद बन सकती है। बेहतर जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। नौकरी करने वालों को अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है।
31 अक्तूबर को गुरु का राशि परिवर्तन, जानिए मेष राशि पर नौकरी-व्यापार और आर्थिक स्थिति पर कैसा होगा असर
विज्ञापन

3 of 4
Shukraditya Yog 2026 - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए शुक्रादित्य योग विशेष फलदायी हो सकता है। इस दौरान सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने के साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल सकते हैं। रुके हुए काम पूरे होने से मन प्रसन्न रह सकता है। नई नौकरी के योग भी हैं। कानूनी विवादों में भी राहत मिलने की संभावना बन सकती है। नए तरह के संपर्कों बनेंगे जिससे आपके अधूरे काम पूरे होंगे। यह समय आपके लिए बदलाव लेकर आने वाला साबित होगा।
सूर्य-शनि ने बनाया षडाष्टक योग, इन 3 राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, कामकाज में आएंगी बाधाएं
विज्ञापन

4 of 4
Shukraditya Yog 2026 - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। कारोबार से जुड़े मामलों में भी आपको आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। काम की भी स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। करियर में तरक्की के अवसर मिलने के साथ ही आर्थिक लाभ के योग बन सकते हैं। नौकरी बदलने और कारोबार में कुछ नया करने में आपको कामयाबी मिलेगी। इस दौरान मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने और नई योजनाओं से लाभ होने की संभावना है।
मंगल का सिंह में गोचर: इन 3 राशि के लोगों का चमकेगा भाग्य, बिजनेस में तरक्की के बनेंगे योग
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें