फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनि की सीधी चाल से इन 3 राशि वालों को होगा बड़ा लाभ, नौकरी-बिजनेस से लेकर परीक्षा तक मिलेंगे अच्छे परिणाम

Thu, 22 Oct 2026 11:11 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Shani Margi 2026:शनि की मार्गी चाल से कुछ राशि वालों को करियर और कारोबार में लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं, वहीं विद्यार्थियों को भी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की उम्मीद रहेगी। आइए जानते हैं, किन तीन राशियों के लिए शनि की सीधी चाल शुभ मानी जा रही है।
विज्ञापन
1 of 4
Shani Margi 2026 - फोटो : अमर उजाला
Shani Margi 2026: शनि देव जल्द ही मीन राशि में रहते हुए मार्गी होने जा रहे हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 11 दिसंबर 2026 को शनि मीन राशि में सीधी चाल चलेंगे। ज्योतिष शास्त्र में शनि की चाल में होने वाले बदलाव को महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि शनि की मार्गी अवस्था का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर पड़ सकता है। इस दौरान कुछ लोगों को लंबे समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद रहेगी, तो कुछ को अपने प्रयासों का बेहतर परिणाम मिल सकता है। ज्योतिष में शनि को कर्म, अनुशासन, मेहनत और न्याय का कारक ग्रह माना जाता है। ऐसे में शनि की सीधी चाल को उन लोगों के लिए खास माना जा रहा है, जो लंबे समय से मेहनत कर रहे हैं और अपने काम में सफलता पाने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इस दौरान नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।
गुरु-मंगल के संयोग से 12 नवंबर के बाद इन राशियों की चमकेगी किस्मत, होगा अपार धन लाभ
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Shani Margi 2026 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए शनि की मार्गी चाल अनुकूल परिणाम लेकर आ सकती है। इस दौरान भाग्य का साथ मिलने से आपके कई रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। लंबे समय से जिस काम में बाधाएं आ रही थीं, उसमें धीरे-धीरे प्रगति देखने को मिल सकती है। इस सम कोई बड़ा सपना पूरा हो सकता है। आय के नए स्रोत मिलने या किसी पुराने निवेश से लाभ होने की संभावना है। परिवार में आपके लिए खुशियों का माहौल बना रहेगा। नौकरी बदलने और कारोबार में कुछ नया करने में आपको कामयाबी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को पहचान मिल सकती है और तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं।
मंगल का अश्लेषा नक्षत्र में गोचर, इन राशि के लोगों का पलटेगा समय, करियर में दिखेगा बड़ा बदलाव
विज्ञापन

3 of 4
Shani Margi 2026 - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए शनि की सीधी चाल सकारात्मक बदलावों का संकेत दे सकती है। इस दौरान आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है। नौकरी करने वाले जातकों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। काम की भी स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। कारोबार में आपको विस्तार का लाभ मिल सकता है। नौकरी को लेकर सभी प्रयास भी आपके सफल होंगे। किसी नई योजना पर काम शुरू करने या पहले से चल रहे काम को आगे बढ़ाने के अवसर मिल सकते हैं।
रहें अलर्ट: 24 अक्तूबर से इन राशि वालों के जीवन में होगी उथल-पुथल, बुध चलेंगे उल्टी चाल
गुरु का कर्क से सिंह राशि में गोचर: इन राशियों की सुख-सुविधाओं में वृद्धि और करियर में आएगा उछाल
विज्ञापन

4 of 4
Shani Margi 2026 - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए शनि की मार्गी चाल करियर के लिहाज से महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को मनचाहे अवसर मिल सकते हैं। कारोबार करने वाले जातकों को अपने काम का विस्तार करने और नई योजनाओं से लाभ कमाने के अवसर मिल सकते हैं। कोई अपना बड़ा उपहार आपके लिए लेकर आ सकता है। विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों के लिए भी यह समय मेहनत पर ध्यान देने वाला रहेगा।

शुक्रादित्य योग से इन राशि वालों को मिलेगा सुख, नवंबर तक चमकेगा भाग्य और होगा लाभ

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें