फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्र वक्री 2026: 3 अक्तूबर से इन राशि वालों को मिलेगी खुशियां, नौकरी-गाड़ी का सपना होगा पूरा

Mon, 28 Sep 2026 02:48 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Shukra Vakri 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार, 3 अक्तूबर 2026 को शुक्र दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर तुला राशि में वक्री होंगे। वह 42 दिनों तक इसी अवस्था में रहेंगे। इस दौरान किन राशि वालों को लाभ होगा, आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
Shukra Vakri 2026Shukra Vakri 2026 - फोटो : अमर उजाला AI
Shukra Vakri 2026: शुक्र ग्रह 3 अक्तूबर 2026 को तुला राशि में वक्री होने जा रहे हैं। उनकी यह उल्टी चाल 14 नवंबर 2026 तक जारी रहेगी। ज्योतिषियों के अनुसार, शुक्र के वक्री रहने की करीब 42 दिनों की अवधि कुछ राशि वालों के लिए बेहद खास साबित हो सकती है। इस दौरान जातकों को मनचाहा लाभ मिलने के साथ भौतिक सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि हो सकती है। वहीं, करीब 18 महीने बाद शुक्र वक्री अवस्था में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिससे इस गोचर का महत्व और बढ़ गया है। ऐसे में कुछ राशि वालों के अधूरे सपने पूरे होने के साथ करियर में सफलता के नए अवसर मिल सकते हैं। आइए जानते हैं शुक्र की वक्री चाल से किन 3 राशि वालों को लाभ होने की संभावना है।
28 अक्तूबर को शुक्र होंगे उदय, मेष समेत इन 4 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
विज्ञापन

2 of 4
Shukra Vakri 2026 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
  • वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र का वक्री होना लाभकारी साबित हो सकता है। 
  • धन से जुड़ी पुरानी परेशानियों को सुलझाने का अवसर मिलेगा। 
  • आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आने की संभावना है। 
  • नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे भविष्य में लाभ होगा। 
  • लंबे समय से अटके किसी काम में भी गति आने के योग बन रहे हैं। 
  • सोच-समझकर किए गए आर्थिक फैसले आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
Shukra Vakri 2026 - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
  • तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र की वक्री चाल विशेष रहने वाली है। 
  • करियर से जुड़े मामलों में मनचाही सफलता प्राप्त हो सकती है। 
  • नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिलने की संभावना है। 
  • कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और प्रतिभा की सराहना हो सकती है। 
  • आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के अवसर मिल सकते हैं। 
  • आय के अतिरिक्त साधन तलाशने का मौका मिल सकता है।
  • बड़े आर्थिक फैसले लेते समय परिस्थितियों को अच्छी तरह समझना जरूरी रहेगा।
 

शनि की चाल बदलेगी समीकरण, 74 दिन इन 6 राशियों को बरतनी होगी सावधानी

साप्ताहिक राशिफल: यह सप्ताह इन राशि वालों के लिए बेहद ही शुभ, अचानक से लाभ और नौकरी में बदलाव के संकेत

विज्ञापन

4 of 4
Shukra Vakri 2026 - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
  • मीन राशि के जातकों के लिए शुक्र का वक्री गोचर सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। 
  • इस दौरान सफलता की नई राहें खुल सकती हैं। 
  • आर्थिक मामलों में भी लाभ के अवसर मिलेंगे। 
  • कारोबार करने वाले जातकों को नए प्रोजेक्ट से फायदा मिलने की संभावना है। 
  • लंबे समय से अटका हुआ भुगतान मिलने की संभावना बन सकती है।
  • आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और आय के नए स्रोत बन सकते हैं। 
  • नौकरीपेशा लोगों को भी करियर में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा।
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें