फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shukra Gochar: शुक्र ग्रह ने किया रेवती नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों को मिलेगा धनलाभ

Fri, 16 May 2025 03:13 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Rewati Nakshatra: आज शुक्रवार, 16 मई 2025 को दोपहर 12:59 बजे शुक्र ग्रह ने अपने नक्षत्र परिवर्तन के साथ उत्तरा भाद्रपद से निकलकर रेवती नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है। इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन तीन राशियाँ ऐसी हैं जिन पर इसका विशेष शुभ प्रभाव देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
1 of 4
Shukra Nakshatra Gochar Rashifal - फोटो : Freepik
Shukra Nakshatra Gochar Rashifal: आज शुक्रवार, 16 मई 2025 को दोपहर 12:59 बजे शुक्र ग्रह ने अपने नक्षत्र परिवर्तन के साथ उत्तरा भाद्रपद से निकलकर रेवती नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है। शुक्र जो कि वैदिक ज्योतिष में सुख, वैभव, प्रेम, आकर्षण, भोग-विलास और साझेदारी के कारक माने जाते हैं, अब रेवती जैसे समृद्धि और सौंदर्य से जुड़े नक्षत्र में सक्रिय हो गए हैं।
Rahu Gochar: राहु ने किया कुंभ राशि में गोचर, इन राशियों के जातकों को रहना होगा सतर्क
रेवती नक्षत्र, जो कि मीन राशि में आता है और बुध ग्रह के अधीन होता है, धन, सफलता और जीवन की संतुष्टि का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में शुक्र और बुध का यह संयोग व्यापार, कला, संगीत, फैशन और निवेश जैसे क्षेत्रों में शुभ फल प्रदान करने वाला सिद्ध हो सकता है।
Numerology: मूलांक 6 वालों के लिए सबसे अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं इन तारीखों को जन्मे लोग
इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन तीन राशियाँ ऐसी हैं जिन पर इसका विशेष शुभ प्रभाव देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों को इस परिवर्तन से सबसे अधिक लाभ होने वाला है।
Ketu Gochar 2025: इन 5 राशियों के लिए होगी सेहत और कारोबार में कठिन चुनौती, हो सकता है सबसे ज्यादा नुकसान
विज्ञापन

2 of 4
Shukra Nakshatra Gochar Rashifal - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के स्वामी स्वयं शुक्र हैं, इसलिए रेवती नक्षत्र में शुक्र का यह गोचर आपके लिए विशेष शुभ संकेत लेकर आया है। इस समय आपको करियर और आमदनी के नए अवसर मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर प्रदर्शन बेहतर रहेगा और पदोन्नति या बोनस मिलने की संभावना प्रबल है। व्यापार में नए ग्राहक या पार्टनरशिप से लाभदायक डील हो सकती है। सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा, और मित्रों या संपर्कों से आपको सकारात्मक सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी, और जो लोग किसी खास रिश्ते की तलाश में हैं, उनके जीवन में कोई खास प्रस्ताव दस्तक दे सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
Shukra Nakshatra Gochar Rashifal - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
शुक्र के इस गोचर से कन्या राशि के जातकों के लिए संबंधों में मधुरता और आपसी समझ का दौर शुरू हो गया है। वैवाहिक जीवन में नज़दीकियां बढ़ेंगी, जिससे मानसिक शांति और प्रसन्नता बनी रहेगी। साझेदारी में चल रहे व्यापार को भी लाभ मिल सकता है। नए समझौते या कॉन्ट्रैक्ट्स मुनाफे का कारण बन सकते हैं। अविवाहित लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव आने की संभावना है। यदि आप फैशन, इवेंट मैनेजमेंट, ब्यूटी या ग्लैमर से जुड़ी किसी इंडस्ट्री में हैं, तो यह समय आपकी लोकप्रियता और पहचान को एक नया मुकाम दे सकता है।
विज्ञापन

4 of 4
Shukra Nakshatra Gochar Rashifal - फोटो : amar ujala
मीन राशि
शुक्र के रेवती नक्षत्र में प्रवेश के साथ ही मीन राशि के जातकों के आत्मविश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिल सकती है। आपका व्यक्तित्व और संवाद शैली लोगों को आकर्षित करेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी छवि निखरेगी और वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रसन्न हो सकते हैं। निजी जीवन में भी सकारात्मकता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी और आपसी समझ बेहतर होगी। यह समय रचनात्मक क्षेत्रों जैसे कला, संगीत, फैशन, डिजाइन या परामर्श सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए विशेष रूप से फलदायी सिद्ध हो सकता है, जहां आपका अंदाज और सोच लोगों को प्रभावित करेगी।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें