फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shukra Gochar: जुलाई के अंतिम दिन शुक्र ग्रह करेंगे सिंह राशि में गोचर, इन राशियों के आएंगे अच्छे दिन

Sat, 27 Jul 2024 06:24 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
शुक्र का सिंह राशि में गोचर - फोटो : amar ujala
Shukra Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष के अनुसार हर ग्रह  एक निश्चित समय पर अपनी राशि बदलता है। इस राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। जैसा कि सब जानते हैं ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह का गोचर महत्वपूर्ण माना जाता है । यदि ग्रहों की बात करें तो शुक्र ग्रह को सुख, प्रेम, कला और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। 31 जुलाई को शुक्र ग्रह कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। शुक्र ग्रह दोपहर 2:40 मिनट पर सिंह राशि में गोचर करेंगे। इस गोचर का कुछ राशियों पर नकारात्मक तो कुछ पर शुभ प्रभाव पड़ने वाला है। तो इसी क्रम में आइए जानते हैं शुक्र ग्रह का यह राशि परिवर्तन किन राशियों को लाभ देगा। 

Surya Gochar: सूर्यदेव करेंगे बुध के नक्षत्र में प्रवेश, 2 अगस्त के बाद इन राशियों को मिलेगा हर तरह का सुख

Malavya Rajyog: सितंबर के महीने में शुक्रदेव बनाएंगे मालव्य राजयोग, इन राशि वालों को मिल सकता है धनलाभ
विज्ञापन

2 of 6
शुक्र का सिंह राशि में गोचर - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातकों की कुंडली में शुक्र ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव में गोचर करेंगे। यह गोचर आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। इस दौरान मेष राशि के जातकों के प्रेम संबंधों में सुधार आने की संभावना है। जो जातक विवाह योग्य हैं उनके लिए भी समय शुभ है। कारियरी की बात करें तो इस दौरान कार्यक्षेत्र में भी तरक्की के योग है। 
विज्ञापन

3 of 6
शुक्र का सिंह राशि में गोचर - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को यह गोचर धन लाभ प्रदान करेगा। इस गोचर के दौरान आपको आय के कई नए साधन मिलने की संभावना है। इस दौरान माता पिता के साथ जो भी मनमुटाव चल रहा था वो भी दूर होगा। भूमि वहां संपत्ति के योग भी बनेंगे। यदि आप किसी व्यवसाय से जुड़े हैं या कहीं निवेश करना चाहते हैं तो उसमें आपको लाभ मिलने की संभावना है। 

4 of 6
शुक्र का सिंह राशि में गोचर - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
शुक्र ग्रह सिंह राशि में ही गोचर करने जा रहे हैं इसीलिए इस गोचर का सिंह राशि पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। इस गोचर के शुभ प्रभाव से न सिर्फ  आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा बल्कि लक्ष्य प्राप्ति में आसानी होगी। वैवाहिक जीवन की बात करें तो उसमें भी आपको अनुकूल बदलाव देखने को मिलेंगे। इस दौरान आप दोस्तों या परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
शुक्र का सिंह राशि में गोचर - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि के जातकों की कुंडली के लाभ भाव यानि एकादश भाव में शुक्र ग्रह गोचर करेंगे। चूंकि शुक्र तुला राशि का स्वामी है इसीलिए आपके आकर्षण के साथ आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। करियर संबंधी मामले कि बात करें तो  आपको तरक्की मिलेगी और साथ ही समाज में आप अपनी अलग पहचान बनाने में समर्थ होंगे। आपको कई स्रोतों से धन लाभ भी मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शुक्र का सिंह राशि में गोचर - फोटो : amar ujala
धनु राशि
शुक्र गोचर के प्रभाव से धनु राशि के जातकों का भाग्योदय होने की संभावना है। इस गोचर के दौरान आपको नई जिम्मेदारियां मिलने के संकेत हैं। आप उन जिम्मेदारियों को सफलता पूर्वक निभाएंगे। इस राशि के विवाहित जातकों को संतान सुख की प्राप्ति भी इस दौरान हो सकती है। स्वास्थ्य में भी सुधार होने कि संभावना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें