महान ग्रह शुक्र 18 सितंबर को दोपहर 01 बजकर 56 मिनट पर कन्या राशि की यात्रा समाप्त करके अपनी स्वयं की राशि तुला में प्रवेश कर चुके हैं, शुक्र यहां 13 अक्तूबर की सुबह 6 बजकर बजे तक गोचर करेंगे उसके बाद वृश्चिक राशि में चले जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का अन्य राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन
2 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव बेहतरीन सफलता कारक रहेगा। दांपत्य जीवन में तो मधुरता आएगी ही विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। कार्य-व्यापार में उन्नति होगी। साझा व्यापार करना चाहें तो यह अवसर अनुकूल रहेगा। सरकारी विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
3 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव का सामना करवाएगा। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। गुप्त शत्रुओं से बचते रहें और कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहरी ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर अधिक खर्च होगा। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें।
4 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए वरदान की तरह है। रोजगार के नए अवसर आएंगे। सरकारी विभागों में भी सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। यहां तक की प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से अवसर बेहतर है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के भी योग हैं।
विज्ञापन
5 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए शुक्र हर तरह से अच्छी सफलता दिलाएंगे। मित्रों तथा संबंधियों से भी सुखद समाचार प्राप्ति के योग हैं। मकान-वाहन का क्रय कर सकते हैं। काफी दिनों की लंबित पड़ी योजनाएं कारगर सिद्ध होगी। सरकारी विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी बड़े टेंडर के लिए आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर बेहद अनुकूल रहेगा। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे।
विज्ञापन
6 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए शुक्र आपके स्वभाव में सौम्यता लाएंगे। अपनी कार्य कुशलता और ऊर्जाशक्ति के बल पर कठिन हालात को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। धर्म और आध्यात्म के प्रति अधिक खर्च करेंगे। जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आएंगे। परिवार के छोटे सदस्यों से भी सहयोग मिलेगा। योजनाएं गोपनीय रखते हुए आगे बढ़ेंगे तो अधिक सफल रहेंगे।
विज्ञापन
7 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव आर्थिक पक्ष मजबूत करेगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। अपनी वाणी कुशलता के बल पर कठिन हालात को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहे। षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। आपके लिए किसी सम्मान अथवा पुरस्कार की भी घोषणा हो सकती है।
8 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
आपकी राशि में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव किसी वरदान से कम नहीं है जो सफलता चाहें जैसी सफलता चाहें हासिल कर सकते हैं। कार्य-व्यापार में तो उन्नति होगी ही नौकरी में भी नए अनुबंध की प्राप्ति के योग बनेंगे। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सरकारी विभागों में रुके कार्य संपन्न होंगे। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और अनुकूल रहेगा। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा।
9 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव कार्य व्यापार में तो उन्नति तो देगा ही विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर अधिक खर्च कराएगा। स्वास्थ्य विशेष करके बाई आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहें। किसी दूसरे देश के लिए वीजा आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो यह समय बेहद अनुकूल रहेगा। धर्म-कर्म के मामलों में रुचि और बढ़ेगी। धार्मिक ट्रस्टों और अनाथालियों में दान-पुण्य के लिए आगे बढ़ेंगे।
10 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव आपके लिए बेहतरीन सफलता कारक रहेगा। आय के अनेक साधन बढ़ेंगे। लिए गए निर्णयों की सराहना होगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों और उच्चाधिकारियों से भी संबंध मजबूत होंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। प्रेम संबंधी मामलों में भी प्रगाढ़ता आएगी। विवाह भी करना चाहें तो अवसर अनुकूल रहेगा। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
11 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव हर तरह से लाभदायक ही रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे। जमीन जायदाद संबंधी अन्य मामले भी सुलझेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन के लिए प्रयास करना चाह रहे हों अथवा नई नौकरी की तलाश कर रहे हों तो उस दृष्टि से यह समय बेहद अनुकूल रहेगा। मकान अथवा वाहन के क्रय का भी योग हैं।
12 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव हर तरह से लाभदायक ही रहेगा। धर्म और आध्यात्म के मामलों में रुचि और बढ़ेगी। समाज के संभ्रांत लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। किसी दूसरे देश के लिए वीजा अथवा नागरिकता के लिए प्रयास करना हो तो उस दृष्टि से भी समय बेहद अनुकूल रहेगा। भाग्योन्नति तो होगी ही सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। आपके लिए किसी सम्मान अथवा पुरस्कार की भी घोषणा हो सकती है।
मीन राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। विशेष करके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। उतार-चढ़ाव के बावजूद आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। वैवाहिक वार्ता सफल होने में थोड़ा और समय लगेगा। ससुराल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने न दें। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं सावधान रहें। षडयंत्रों से दूर रहें। विवादित मामले बाहर ही सुलझाएं।