फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन

Sat, 21 Sep 2024 07:33 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
21 सितंबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज आप रोमांटिक मूड में रह सकते हैं और प्रेमी को भी इसका अहसास दिला सकते हैं लेकिन शायद आज प्रेमी का मिजाज अच्छा ना रहें। उनका मूड ठीक करना आपकी जिम्मेदारी बनती है इसीलिए कोई उपहार देकर या उनका मन बहलाकर उन्हें खुश करने की कोशिश कीजिए, यह आप दोनों को और करीब लाएगा।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज प्रेमी के व्यवहार में आपको उतार चढाव देखने को मिल सकते हैं। आपको लगेगा कि वह बहुत ही ज्यादा भावुक व आवेशी हो रहा है लेकिन दूसरे ही पल आपको महसूस होगा कि वह वह अचानक चुप सा कहीं खो गया है। उसकी योजना या भाव आपके सामने आज अस्पष्ट रह सकते हैं।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आपका दिन आज बहुत बढिया नहीं कहा जा सकता है और आज आप किसी बात को लेकर अपने प्रेमी के सामने झूठ का सहारा भी ले सकते हैं। यदि आप चाहते हैं कि दिन अच्छा बना रहे तब आप दोनों को कहीं बाहर घूमने जाना चाहिए। जितना साथ रहेगें उतना ही आपके संबंधों के फलने फ़ूलने के लिए अच्छा होगा।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अपने संबंधों को लेकर आप आज कुछ दुविधा महसूस कर सकते हैं। इस दुविधा को दूर करने का सीधा सा एक तरीका यह है कि आप अपनी भावनाओं को प्रेमी के सामने रखें। इससे आप खुद को काफ़ी हल्का महसूस करेगें। अपनी छोटी सी उलझन को आप बहुत बडा ना बनाएं।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आप महज अपनी कल्पनाओं में खोये रहते हैं जो कि आपके लिए उचित नहीं हैं। इच्छाएं तो हमारी बहुत होती हैं लेकिन क्या जैसा आप चाह रहे हैं वैसा प्रेमी आपको मिल पाया है। कमी हरेक में होती है लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि वह बुरा व्यक्ति है। आपके भीतर भी बहुत सी खामियां होगीं। कमियों को नजर अंदाज करें और सुनहरे दिनों के बारे में सोचें।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आपका आकर्षण पड़ोस में रहने वाले किसी व्यक्ति की ओर हो सकता है। पहली नजर में वह आपको कुछ अलग सा नजर आएगा लेकिन यदि आपके प्रेम संबंध पहले से ही चले आ रहे हैं तब आपको इस आकर्षण से बचना चाहिए। आपके लिए यह खिंचाव आगे चलकर महंगा साबित हो सकता है।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आपके प्रेमी जीवन में जो भी उतार चढाव आजकल में आपको नजर आ रहे हैं और उनका पूरा इल्जाम आप केवल प्रेमी के ही सिर थोपना चाहते हैं तो बेहतर है कि कुछ समय के लिए आप अपने प्रेम संबंधों विराम दें। कुछ समय आप दोनों आपस में बातचीत भी ना करें। एक-दूसरे से शिकायत से अच्छा कुछ दूरी बनाकर चलें।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): प्रेमी को लेकर आप जिन छोटी-छोटी चिंताओं में अभी तक घिरे हुए थे वह आज भी बरकरार रह सकती है। इन चिंताओं से मुक्ति पाने के लिए आपको थोडा बोल्ड बनना चाहिए। सब बातों को भुलाकर आपको नए सिरे से आगे बढना चाहिए। आज आप ज्यादा सोचने की बजाय प्रेमी के साथ कुछ समय एकांत में बिताएं।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आप अपनी कमियों को प्रेमी के माथे ना मढे। आपके भीतर जो कमी है उन्हें क्यों आप दूर करने का प्रयास नहीं करते हैं। आप अपने तीव्र व्यवहार को नरमी में बदलने का प्रयास करें। अच्छे दिन को इस तरह से गंवाने की बजाय उसका मजा उठाने की सोचें।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आप प्रेमी को बहुत चाहते हैं और संबंधों में ईमानदारी भी बरतना चाहते हैं फिर यह किस बात को प्रेमी से छिपाने का प्रयास कर रहे हैं और क्यूं? आपको इस बात से बुरा भी महसूस हो रहा है कि क्यूं कोई बात आप छिपाएं। आप बेझिझक होकर प्रेमी को सभी बाते स्पष्ट कर दें। यही आपके भविष्य के लिए भी अच्छा रहेगा।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आप रोमांटिक मूड में रहेंगे। प्रेमी के साथ बेहतरीन पलों का आनंद लेना चाहेंगे। अच्छा होगा कि शाम के समय प्रेमी के साथ किसी रोमांटिक जगह पर घूमने जाएं या फिर किसी खुले स्थान में बैठकर आसमान के नीचे एक दूसरे के साथ अपनी चाहत को शेयर करें।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आप दोनों आज खुद को प्यार भरे उन्माद में बहने से नहीं रोक पाएंगे। आप और प्रेमी दोनों ही थोडी ढील अपने संबंधों में दूसरे को दे सकते हैं। आप दोनों एक-दूसरे में पूरी तरह खो सकते हैं और अपने प्रेम की चरम सीमा को छू सकते हैं। आज आप दोनों बिना संकोच किए आगे बढ़ेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें