फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Venus Transit: शुक्र का कर्क राशि में गोचर, ये राशि वाले होंगे मालामाल और सुख सुविधाओं में होगा इजाफा

Mon, 08 Jul 2024 02:12 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
शुक्र का राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के गोचर का विशेष महत्व होता है। इनका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर अनुकूल या फिर प्रतिकूल दोनों ही तरह का पड़ता है। हर एक ग्रह अपने तय समय के आधार पर एक से दूसरी राशि में परिवर्तन करते हैं। आपको बता दें कि सुख, समृद्धि, प्रेम, सौंदर्य और भोग-विलास के कारक ग्रह शुक्र अब मिथुन राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश कर चुके हैं। शुक्र 7 जुलाई को कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं। आइए जानते हैं शुक्र के कर्क राशि में गोचर करने से सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन

2 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र दूसरे और सातवें भाव के स्वामी हैं और आपके चौथे घर में इनका गोचर हुआ है। शुक्र का प्रभाव बेहतरीन रहेगा विशेष करके जमीन-जायदाद से संबंधित मामले सुलझेंगे। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो यह उत्तम समय है।
विज्ञापन

3 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र पहले और छठे घर के स्वामी माने गए हैं और आपके तीसरे घर में गोचर हुए हैं। परिवार के सदस्यों से मेलजोल बढ़ेगा। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों तथा अनाथालय आदि में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य भी करेंगे।

4 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र पंचम और बारहवें घर के स्वामी हैं और आपके दूसरे घर में गोचर हुए हैं। शुक्र का प्रभाव बेहतरीन सफलता देगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। भौतिक सुख-सुविधा और विलासितापूर्ण वस्तुओं की खरीदारी करेंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा।
विज्ञापन

5 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क राशि 
कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र चतुर्थ और ग्यारहवें घर के स्वामी हैं और आपके पहले घर में गोचर हुए हैं। विदेशी मित्रों और संबंधियों से भी सुखद समाचार प्राप्ति के योग बन रहा है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र तीसरे और दसवें घर के स्वामी हैं और आपके बारहवें घर में गोचर हुए हैं। शुक्र का प्रभाव यात्रा देशाटन का लाभ तो दिलाएगा ही विलासिता पूर्ण वस्तुओं का सुख भी देगा।
विज्ञापन

7 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र दूसरे और नवम भाव के स्वामी हैं और आपके ग्यारहवें घर में गोचर हुए हैं। शुक्र का प्रभाव आपके आर्थिक पक्ष मजबूत करेगा। सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। नौकरीपेशा जातकों को अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी।  परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा उच्चाधिकारियों से भी संबंध मजबूत होंगे। 
 

8 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला राशि 
तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र पहले और आठवें घर के स्वामी हैं और आपके दसवें घर में गोचर हुए हैं। पद और गरिमा की वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा यह भी संभव है कि वे आपको साझा व्यापार करने का आग्रह करें।

9 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुक्र सातवें और बारहवें घर के स्वामी हैं और आपके नवम भाव में गोचर हुए हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। माहौल खुशनुमा रहेगा। समय हर तरह से अनुकूल है।

10 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु राशि 
धनु राशि के जातकों के लिए शुक्र छठे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं और आपके आठवें भाव में गोचर हुए हैं। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। परिवार संग घूमने जा सकते हैं। 
 

11 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर राशि 
मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र पंचम और दशम भाव के स्वामी हैं और आपके सातवें घर में गोचर हुए हैं। आपकी इस दौरान हर तरह की इच्छाएं पूरी होंगी। आय के नए-नए स्त्रोत मिलेंगे।

12 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि 
कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र चौथे और नवम भाव के स्वामी हैं और आपके छठे घर में गोचर करने हुए हैं। शुक्र का गोचर आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। मान-सम्मान और धन-दौलत में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

13 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए शुक्र तीसरे और आठवें घर के स्वामी हैं और आपके पंचम भाव में गोचर हुए हैं। बिजनेस में भी आपको मन मुताबिक लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें