Shani Transit In Uttara Bhadrapada Nakshatra 2026: शनि का नक्षत्र परिवर्तन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि इसका प्रभाव साल 2027 तक देखने को मिल सकता है। ज्योतिषियों के अनुसार, 9 अक्तूबर 2026 को शनि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं और 8 फरवरी 2027 तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। इसके बाद शनि रेवती नक्षत्र में गोचर करेंगे। वहीं, 11 दिसंबर 2026 को शनि मार्गी भी हो जाएंगे। ज्योतिष में शनि को कर्मों के फल और मेहनत का कारक माना जाता है। मान्यता है कि शनि की स्थिति अनुकूल होने पर व्यक्ति को अपने प्रयासों का अच्छा परिणाम मिल सकता है। इस नक्षत्र परिवर्तन के दौरान कुछ राशि वालों को नौकरी, व्यापार और करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। साथ ही, नए लोगों से संपर्क बनने और लंबे समय से रुके काम पूरे होने की संभावना भी है। आइए जानते हैं कि शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन किन राशि वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।