फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनि हुए उदय, इन राशि वालों पर रहेगी शनिदेव की शुभ द्दष्टि

Thu, 11 Feb 2021 07:07 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
जिन राशियों के लिए ये अशुभ हैं उनके लिए इनका उदयकालीन गोचर फल थोड़ा अशुभ रहेगा। उनके धैर्य की भी परीक्षा होगी।
मृत्युलोक के दंडाधिकारी भगवान शनि 09 फरवरी की मध्यरात्रि 12 बजकर 48 मिनट पर पूर्व में उदय हो गए हैं। ये बिगत माह 7 जनवरी की शायं 5 बजकर 38 मिनट पर पश्चिम में अस्त हुए थे। इनके उदय होते ही मकर राशि वालों के लिए शुभफल आना आरंभ हो जाएगा और जिन राशियों के लिए शनि अच्छे फल देने वाले थे उन्हें भी अच्छे परिणाम मिलने आरंभ हो जाएंगे। जिन राशियों के लिए ये अशुभ हैं उनके लिए इनका उदयकालीन गोचर फल थोड़ा अशुभ रहेगा। उनके धैर्य की भी परीक्षा होगी। इनके उदय होने का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि-
राशि से कर्म भाव में उदय हुए शनि आपके लिए कार्य व्यापार की दृष्टि से अच्छी कामयाबी दिलाने वाले रहेंगे। साझा व्यापार करने से बचें और योजनाओं को जबतक पूर्ण न कर लें उसे सार्वजनिक न करें। भागदौड़ और खर्च की अधिकता रहेगी। यात्रा सावधानी पूर्वक करें वाहन दुर्घटना से भी बचें। उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दे माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें।
 
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि- 
राशि से भाग्य भाव में उदय हुए शनि भाग्योन्नति के साथ-साथ नए अनुबंध की प्राप्ति का भी संयोग भी बनाएंगे। किसी अप्रत्याशित शुभ सूचना से परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। धर्म एवं अध्यात्म के क्षेत्र में गहरी रूचि रहेगी। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और ऐसे कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा भी लेंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया आवेदन भी सफल रहेगा।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि-
आपकी राशि के लिए अष्टम भाव में उदय हुए शनि इस बात का संकेत दे रहे हैं कि आप अपने कार्य और दायित्व को ईमानदारी के साथ निर्वहन करें। आप ऐसा कह सकते हैं कि आपके हर निर्णय पर शनिदेव की पूर्ण दृष्टि है। इसलिए सावधानी पूर्वक कार्य करने की आवश्यकता है झगड़े विवाद से बचें। बेहतर रहेगा कि कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। स्वास्थ्य के प्रति भी अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि-
राशि से सप्तम भाव में उदय हुए शनिदेव मिलाजुला फल प्रदान करेंगे। कार्य व्यापार की दृष्टि से तो अच्छा रहेगा किंतु साझा व्यापार करने में कहीं न कहीं दिक्कतें आ सकती हैं। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता में भी थोड़ा विलंब होगा। दांपत्य जीवन में कड़वाहट ना आने दें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करेंगे तो ज्यादा सफल रहेंगे।
 
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि-
राशि से छठे शत्रुभाव में उदय हुए शनिदेव का फल आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति हमेशा सावधान रहना पड़ेगा। किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें, अन्यथा दिया गया था वापस मिलने में संदेह रहेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा विदेशी नागरिकता के लिए किया गया आवेदन भी सफल रहेगा। 
 
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि-
राशि से पंचम भाव में उदय हुए शनिदेव कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिलाने वाले सिद्ध होंगे लेकिन आपके धैर्य की कठोर परीक्षा भी लेंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को अच्छे अंक लाने के लिए कठिन प्रयास करने होंगे। प्रेम संबंधी मामलों में मनमुटाव एवं उदासीनता रहेगी। इसलिए प्रेम विवाह का निर्णय भी टल सकता है। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों एवं बड़े भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें।

8 of 13
राशि
तुला राशि-
राशि से चतुर्थ भाव में उदय हुए शनि अपना पूर्ण फल दिखाने में सफल रहेंगे। इन सबके बावजूद कहीं न कहीं पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना भी करना पड़ सकता है। मित्रों एवं संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। व्यापारी वर्ग के लिए इनका फल अति शुभ रहेगा कार्यक्षेत्र का विस्तार भी होगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान वाहन का क्रय भी कर सकते हैं।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि-
राशि से पराक्रम भाव में उदय हुए शनि आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। साहस एवं पराक्रम की वृद्धि होगी। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। विद्यार्थियों तथा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को भी अच्छी सफलता मिलने के संयोग। धर्म एवं अध्यात्म के प्रति गहरी रूचि रहेगी। यात्रा-देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए किया गया आवेदन सफल रहेगा।

10 of 13
राशि
धनु राशि-
राशि से धन भाव में उदय हुए शनिदेव आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बनाएंगे। बहुत दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। किसी भी महंगी वस्तुओं का क्रय कर सकते हैं। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। व्यर्थ विवादों से दूर ही रहें और कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझाएं।

11 of 13
राशि
मकर राशि-
राशि स्वामी शनिदेव का उदय होना आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है इसलिए अपने अच्छे बुरे कर्मों की समीक्षा करते हुए सारे निर्णय लेंगे तो सफलता अधिक मिलेगी। व्यापारियों के लिए समय अति अनुकूल रहेगा। किसी भी तरह का नया कार्य आरंभ करना हो अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी समय अच्छा है। विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा विलंब होगा। दांपत्य जीवन में कटुता न आने दें।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि-
राशि से व्ययभाव में उदय हुए शनिदेव का फल काफी मिलाजुला रहेगा अत्यधिक भागदौड़ की अधिकता के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। यात्रा सावधानी पूर्वक करें। वाहन दुर्घटना से बचें और स्वास्थ्य के प्रति भी हमेशा सावधान रहें। शत्रु बनते रहेंगे नष्ट होते रहेंगे। उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा विदेशी नागरिकता के लिए किया गया आवेदन सफल रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि-
राशि से लाभभाव में उदय हुए शनिदेव किसी वरदान से कम नहीं है इसलिए जो भी कार्य करना चाहें जिस स्तर पर करना चाहें सफलतायें कदम चूमेगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों एवं भाइयों से मतभेद पैदा न होने दें। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए कठिन प्रयास करने होंगे। संतान संबंधी चिंता भी परेशान कर सकती है किंतु नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति के योग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें