फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shanidev: शनि के नक्षत्र परिवर्तन करने से इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे नई नौकरी के मौके

Mon, 06 May 2024 03:18 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Shani Nakshtra Parivartan: 12 मई को शनि पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश करेंगे। - फोटो : अमर उजाला
Shani Nakshtra Parivartan: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रह राशि परिवर्तन करने के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। ग्रहों का नक्षत्र परिवर्तन भी बहुत प्रभावी माना जाता है जिसका असर सभी राशियों के जातकों पर पड़ता है। शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह माने जाते हैं। क्योंकि यह किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं। शनि भी अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान है और अब साल 2025 में राशि परिवर्तन करेंगे। लेकिन उसके पहले शनिदेव का परिवर्तन भी होगा। 12 मई को शनि पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के दूसरे चरण में प्रवेश करेंगे। शनिदेव इस चरण में 18 अगस्त तक रहेंगे। शनि के नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव वैसे तो सभी राशियों के जातकों पर रहेगा। लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं जिनके ऊपर शनि के नक्षत्र का परिवर्तन का शुभ प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं भाग्यशाली राशियां।
विज्ञापन

2 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
इस राशि के जातकों के ऊपर शनि के नक्षत्र परिवर्तन का विशेष प्रभाव पड़ेगा। करियर-कारोबार के लिहाज से यह नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही शुभ साबित होगा। करियर में कुछ अच्छा होने के संकेत हैं। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है और वेतन में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार देखने को मिलेगा। धन लाभ के बेहतर अवसरों की प्राप्ति होगी। कोई अच्छी डील आपको हासिल होगी। शनिदेव की विशेष कृपा रहने से कोई भी काम बहुत ही आसानी के साथ पूरा हो जाएगा। 
Weekly Horoscope (06 To 12 May): इस सप्ताह इन पांच राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
विज्ञापन

3 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातकों के लिए शनिदेव का नक्षत्र परिवर्तन किसी चमत्कार से कम नहीं है। इस राशि के जातकों को अच्छा फल प्राप्त होगा। आने वाला समय बहुत ही अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलने की पूरी संभावना है। करियर की दिशा बहुत ही अच्छी रहेगी जिसमें आपको बहुत सारी सफलताएं प्राप्ति होंगी। अचानक से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर राशि 
मकर राशि के जातकों के लिए शनि का परिवर्तन किसी वरदान से कम नहीं है। इस दौरान आपको एक निश्चित समय के अंतराल पर आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। आर्थिक तरक्की मिलने के योग हैं। आपकी सभी तरह की इच्छाएं पूरी होंगी। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में बेहतर अवसर की तलाश पूरी होगी। कहीं दूसरे जगहों से कोई इच्छा प्रस्ताव आ सकता है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें