फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली के बाद इन तीन राशियों का शुरू होगा स्वर्णिम काल, शनिदेव बनाएंगे राजयोग

Mon, 12 Aug 2024 12:31 PM IST
शिखर बरनवाल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

शनि के गोचर से कई राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक, दिवाली के बाद एक ऐसा राजयोग बनेगा, जिससे कुछ खास राशि के जातकों के लिए जीवन में खुशहाली आएगी। यह समय उनके किसी स्वर्णिकाल से कम नहीं होगा।
विज्ञापन
1 of 5
Shanidev - फोटो : iStock
शनि ग्रह को न्याय का देवता माना जाता है। यह ग्रह धीमी गति से चलता है और एक राशि में लगभग ढाई साल तक रहता है। शनि के गोचर से कई राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक, दिवाली के बाद एक ऐसा राजयोग बनेगा, जिससे कुछ खास राशि के जातकों के लिए जीवन में खुशहाली आएगी। यह समय उनके किसी स्वर्णिकाल से कम नहीं होगा। आइए इस लेख में उन तीनों राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Ganesh Chaturthi - फोटो : freepik
कौन सा राजयोग बन रहा है?
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, दिवाली के बाद शनिदेव एक दुर्लभ राजयोग का निर्माण करेंगे। यह राजयोग कुछ खास राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। इस राजयोग के बनने से इन राशियों के जातकों को करियर, धन, स्वास्थ्य और वैवाहिक जीवन में सफलता मिलेगी।
विज्ञापन

3 of 5
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
किन राशियों के लिए होगा यह राजयोग शुभ?
ज्योतिषियों के अनुसार, यह राजयोग मुख्य रूप से इन तीन राशियों के लिए शुभ रहेगा-

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह राजयोग करियर में नई ऊंचाइयां छूने का अवसर लाएगा। इस राशि के आय भाव यानी ग्यारहवें भाव में शनि मार्गी होंगे। ऐसे में मेष राशि के जातकों के लिए करियर में खूब तरक्की मिलने वाला है। उन्हें पदोन्नति मिल सकती है और आय में वृद्धि हो सकती है।.

4 of 5
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह राजयोग धन लाभ का कारण बनेगा। इस राशि में शनि धन और वाणी के भाव में मार्गी होंगे। ऐसे में उन्हें व्यापार में लाभ होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस दौरान अविवाहित जातकों को कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह राजयोग वैवाहिक जीवन में सुख और संतोष लाएगा। विदेश घूमने की इच्छा रखने वाले जातकों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। साथ ही, उन्हें सामाजिक प्रतिष्ठा भी मिलेगी। अगर कोई मामला लंबे समय कोर्ट में चल रहा था, तो वह भी सुलझता हुआ दिख रहा है। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें