आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
शनिदेव आपकी राशि से नवम भाव में मार्गी होंगे। कुंडली का नौवां भाव भाग्य और धर्म का होता है। ऐसे में आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। शनि की सीधी चाल से आपके लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। करियर-कारोबार में आपको बहुत कुछ अच्छा देखने को मिलेगा। आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलने से आपके जो काम धीमी गति से चल रहे थे उसमें प्रगति देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के लिए कुछ अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। कामकाज में आपको रफ्तार मिल सकती है। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि देखने को मिलेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार के सदस्यों संग कोई समारोह में भाग ले सकते हैं।