फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन

Mon, 15 Jul 2024 07:42 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
15 जुलाई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal:  ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अगर आप कोई नया रिश्ता चाहते हैं तो यह समय आपके लिए चमत्कारों भरा है क्योंकि आपके सितारों के अनुसार जल्द ही आपके विवाह की संभावना है। अपने जो भी भविष्य के सपने देखें हैं, वह ज़रूर सच होंगे। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज आप अपनी भावनाओं को अपने सोलमेट से व्यक्त करेंगे और इसके लिए आप कुछ सरप्राइजस का भी प्रबंध भी कर सकते है। चिंता न करें, आज आपका दिन भाग्यशाली है और आपके हर प्रयास में सफलता साथ देगी।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): प्यार की ऊर्जा आपको खास बनाती है और यही कारण है कि लोग आपके प्रति आकर्षित होते है। आप आज डिवाइन लव को महसूस कर सकते हैं। रिश्तों में डिप्लोमेट होना बेहद ज़रूरी है। 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अचानक कोई अलगाव भी आपको प्रभावित कर सकता है आज आपका दिन शानदार है और आपको कुछ ऐसे सरप्राइज मिलने वाले हैं जिससे आपका दिल बाग बाग हो जायेगा। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आपकी दिलचस्पी विपरीत लिंग की ओर रहेगी। अपने प्रियजनों को प्रसन्न रखें। आज आप अद्भुत प्यार का पूरे दिल से अनुभव करेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अपनी चाहत को यादगार बनाने के लिए कुछ खास करें, जैसे लॉन्ग ड्राइव पर जाना या अपने साथी के पसंद का खाना बनाना। बस जीवन का मज़ा लेने के लिए जुए और गलत आदतों से दूर रहें। 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): अपने परिवार और खास लोगों का ध्यान रखें क्योंकि जीवन की सफलता इसी बात पर निर्भर करती हैं। जीवन की इस भागदौड़ में अपने पार्टनर को नजरअंदाज न करें।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): समय समय पर अपने प्यार का इज़हार करते रहें। एक नया रिश्ता आपके दरवाज़े पर दस्तक दे रहा है लेकिन आप इसे लेकर असमंजस में हैं। अधिक सोचना छोड़कर खुले दिल से इसका स्वागत करें। 

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):खुशियों भरे इस दिन रात को ऐसे ही व्यर्थ न जाने दें। साथी के परिवार की परेशानियों में शामिल होकर उन्हें हल करें। इश्क़ में आत्मसम्मान होना अच्छी बात है किंतु इसे अहंकार न बनने दें। 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): अगर आप अकेले हैं तो आज सपनों की रानी/राजा मिलने की पूरी संभावना दिख रही है। याद रखें कि वादा तभी करें अगर निभा सकते हों।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):  आपने सितारों के अनुसार आपके जीवन में लॉग डिस्टेंस रिलेशनशिप की भी संभावना है इससे आपकी लवलाइफ और भी अधिक रोमांचकारी और उत्साही बनेगी। 
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): एक लम्बी दूरी की यात्रा आपके दिल के तारों को किसी खास के साथ जोड़ सकती है। पूरे जोश और उत्साह से अपने जीवन के इन क्षणों का स्वागत करें। कुछ खास लोग आज आपकी ज़िन्दगी में चार चांद लगा देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें