कन्या राशि
राशि से पंचम भाव में शनि देव के अस्त होने के प्रभावस्वरूप विद्यार्थियों तथा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए अच्छी सफलता प्राप्ति के योग। विदेशी कंपनियों में भी सर्विस के लिए किया गया आवेदन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में चल रहा आपसी मनमुटाव कम होगा, प्रेम विवाह के योग। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।